Dewas family suicide case 2025: देवास में जहर खाने से माता-पिता और बेटी की मौत,एक की हालत गंभीर

dewas-family-poison-case-parents-daughter-dead-minor-critical

Dewas family suicide case 2025: देवास में जहर खाने से माता-पिता और बेटी की मौत,एक की हालत गंभीर

dewas family suicide case 2025 देवास में जहर खाने से माता-पिता और बेटी की मौतएक की हालत गंभीर

धोबगट्टा गांव में दिल दहला देने वाली घटना

Dewas family suicide case 2025: खबर मध्य प्रदेश के देवास जिले के उदयनगर थाना क्षेत्र की है जहां धोबगट्टा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों ने कीटनाशक खा लिया। इस भयावह घटना में माता-पिता और बड़ी बेटी की मौत हो गई, जबकि छोटी बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर है।

पुलिस जुटी जांच में, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार यह घटना 21 जून की रात करीब 10:30 बजे की है। हालांकि अभी तक घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमयी हो गया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। read more: 25 जून को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे सम्मान समारोह

छोटी बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही, इलाज जारी

बतादें कि इस दर्दनाक घटना में रेखा बाई (15) की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज इंदौर के इंडेक्स अस्पताल में जारी है। पुलिस और परिवारजन उसकी हालत में सुधार का इंतजार कर रहे हैं, ताकि उसके बयान से इस सामूहिक आत्महत्या के पीछे की वजह का पता चल सके।

मृतकों की पहचान और समयवार जानकारी

मृतकों की पहचान राधेश्याम (50), उनकी पत्नी रंगूबाई (48) और बेटी आशा बाई (23) के रूप में हुई है। राधेश्याम की मौत 22 जून की रात 1 बजे हुई थी, जबकि पत्नी और बड़ी बेटी की मौत 23 जून को दोपहर में हुई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

 गांव में मातम, लोगों के लिए बनी पहेली

Dewas family suicide case 2025: घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि राधेश्याम का परिवार हमेशा शांतिपूर्ण ढंग से रहता था और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। इस अचानक हुई त्रासदी ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब छोटी बेटी के बयान का इंतजार कर रही है, जो पूरे मामले को स्पष्ट कर सकता है। read more: आज होगा फाइनल मुकाबला, पुरुष और महिला टीमों की भिड़ंत के गवाह बनेंगे दर्शक

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।