Durg: नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी को कुचला, दो दोस्तों की मौत, सड़क पार कर रहीं महिलाएं भी घायल

durg-garbage-truck-accident-two-killed-women-injured-patel-chowk

Durg: नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी को कुचला, दो दोस्तों की मौत, सड़क पार कर रहीं महिलाएं भी घायल

durg नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी को कुचला दो दोस्तों की मौत सड़क पार कर रहीं महिलाएं भी घायल

durg garbage truck accident: दुर्ग के पटेल चौक में नगर निगम की कचरा गाड़ी ने स्कूटी सवार तीन दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में 25 वर्षीय खिलेश्वर साहू और 25 वर्षीय सलमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी साथी कुमोदनी घायल हो गईं।इसी दौरान सड़क पार कर रहीं दो महिलाएं भी कचरा गाड़ी की चपेट में आ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेजी से पुलगांव की दिशा से मालवीय रोड की ओर जा रहा था, तभी यह भीषण हादसा हुआ।

durg garbage truck accident: स्कूटी सवार तीन दोस्त थे

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार तीनों दोस्त थे, वे लोग रात में घूमने निकले थे। गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक रौंदते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, ट्रक डंपिंग यार्ड जा रहा था। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है।

घटनास्थल पर मृतकों की चप्पलें पड़ी थी

मृतकों की पहचान अटल आवास के रहने वाले खिलेश्वर साहू और सलमा के रूप में हुई है। इस हादसे में उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ घायल हुईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कूटी और मृतकों की चप्पलें मिलीं। मृतकों को ऊपरी तौर पर कोई भी चोट नहीं लगी थी। अंदरूनी तौर पर चोट लगी थी। Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

durg garbage truck accident: महिलाएं भी चपेट में आई

वहा मौजूद लोगों के मुताबिक नगर निगम दुर्ग का कचरा ट्रक पुलगांव की दिशा से मालवीय रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक और दो महिलाएं सड़क पार कर रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

durg garbage truck accident: ट्रक ड्राइवर की लापरवाही

डीएसपी भारती मरकाम ने जानकारी दी कि नगर निगम का कचरा ट्रक डंपिंग यार्ड जा रहा था। जांच से पता चल पाएगा कि क्या यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच जारी है।

durg garbage truck accident: दिवाली के कारण बाजार में थी भीड़

पटेल चौक क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। दीपावली की खरीदारी के कारण रात में बाजार में काफी भीड़ थी। इस हादसे के बाद लोगों में नगर निगम और यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।