नज़ीराबाद में 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से की हत्या!

Brutal Murder in Nazirabad

नज़ीराबाद में 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से की हत्या!

In Nazirabad, a 60-year-old woman named Badam Bai was murdered gruesomely. Her body, with severed limbs, was found days later in a forest.

नज़ीराबाद में 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से की हत्या

नज़ीराबाद में 60 वर्षीय महिला की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से की हत्या! |

Nazirabad Woman Murder: भोपाल के नजीराबाद क्षेत्र के जंगल में 60 वर्षीय महिला बादाम बाई की बेहद क्रूर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का गला घोंटकर हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी से दोनों पैर काट डाले और पैरों में पहने चांदी के कड़े लूट लिए। महिला का एक हाथ का पंजा भी गायब मिला। चार दिन बाद सड़ा-गला शव जंगल में बरामद हुआ।

बेटे से मिलवाने का झांसा देकर की हत्या

मृतका बादाम बाई बैरसिया क्षेत्र के पथरिया गांव की रहने वाली थीं। 4 जून को गांव का ही परिचित जसवंत गुर्जर उन्हें उनके बेटे रवि से मिलवाने की बात कहकर बाइक पर बिठाकर ले गया। 

बताया जा रहा है कि, बेटा रवि पारिवारिक विवाद के चलते कुछ दिनों से घर नहीं आया था। आरोपी जसवंत को रवि अच्छी तरह जानता था, इसलिए महिला ने उसके भरोसे पर उसके साथ जाने में कोई संदेह नहीं किया।

आरोपी ने खुद बताई कहां है महिला का शव

6 जून को परिजनों ने बैरसिया थाने में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जसवंत गुर्जर पर ही संदेह जताया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुद पुलिस को बताया कि महिला का शव शेषापुरा के जंगल में पड़ा है। इसके बाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। 

4-5 दिन बाद मिला महिला का शव

शेषापुरा के जंगल में महुए के पेड़ के नीचे महिला का शव बरामद हुआ। शव चार-पांच दिन पुराना था, पूरी तरह सड़-गल चुका था और कीड़े पड़ गए थे। शव की हालत बेहद भयावह थी — दोनों पैर टखनों के पास से कुल्हाड़ी से काटे गए थे और एक हाथ का पंजा गायब था। पैरों में पहने चांदी के कड़े भी नहीं मिले।

बेरहमी से की हत्या

प्रारंभिक जांच और आरोपी के बयान के अनुसार, जसवंत गुर्जर ने पहले महिला का गला दबाकर हत्या की, फिर कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटकर चांदी के कड़े निकाल लिए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। 

लूट का मामला, हत्या का केस दर्ज

SDOP बैरसिया वैशाली कराहलिया ने बताया कि -  'महिला की गुमशुदगी बैरसिया थाने में दर्ज की गई थी। शव मिलने का स्थान नजीराबाद थाना क्षेत्र में आने के कारण वहां हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। प्रथम दृष्टया मामला लूट का माना जा रहा है, क्योंकि महिला के चादी के कड़े गायब मिले हैं और उसके पैर कटे हुए थे।'

पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पति पर्वत सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाया कि - 'उनकी पत्नी को जसवंत गुर्जर अपने साथ ले गया था। शिकायत के बावजूद पुलिस ने शुरुआत में मामला गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रिपोर्ट दर्ज करने के दौरान पुलिसकर्मियों ने पैसों की मांग की थी। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई होती तो उनकी पत्नी की जान बच सकती थी।'

SDOP का बयान

एसडीओपी वैशाली कराहलिया ने कहा कि-'पैसों की मांग के आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि आरोप सही पाए गए तो संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।'

संबंधित सामग्री

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

TOP 10: अमेरिकी हेलिकॉप्टर क्रैश, भारत ने परमाणु बम तैनात किए

देश-विदेश

TOP 10: अमेरिकी हेलिकॉप्टर क्रैश, भारत ने परमाणु बम तैनात किए

अमेरिकी हेलिकॉप्टर होर्मुज के पास क्रैश हुआ, भारत ने पहली बार 12 परमाणु बम तैनात किए, और ममता के घर पर CID की छापेमारी हुई।

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

राज्य

विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर मंथन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का शुभारंभ

हरियाणा विधानसभा में CPA इंडिया रीजन के सम्मेलन का शुभारंभ, जहां लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और विकसित भारत-2047 के लक्ष्य पर चर्चा हुई।

तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौत!

A 19-year-old was fatally struck by a truck while riding his bike near Nalanda's Nagar Nausa Health Center on June 8.

भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए, हमले के लिए तैयार?

देश-विदेश

भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए, हमले के लिए तैयार?

भारत ने परमाणु हथियारों और मिसाइल सिस्टम को पहली बार संयुक्त रूप से तैनात किया, जिससे उसका परमाणु आयुध भंडार 180 से बढ़कर 190 हो गया।