महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़

former-vice-president-jagdeep-dhankhar-mahakal-bhasma-aarti-ujjain

महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़

महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़

jagdeep dhankhar mahakal bhasma aarti: उज्जैन में शनिवार की सुबह खास रही, जब पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. भोर की भस्म आरती में शामिल होकर उन्होंने भगवान महाकाल से देश की शांति, समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की। दर्शन के बाद धनखड़ काफी देर तक मंदिर परिसर में रुके और व्यवस्थाओं को करीब से देखा.

jagdeep dhankhar mahakal bhasma aarti:  ‘महाकाल के दरबार में अहंकार, ईर्ष्या खुद हो जाती है खत्म’

आरती संपन्न होने के बाद मीडिया से बातचीत में धनखड़ ने कहा कि देश के माहौल में एक सकारात्मक बदलाव साफ नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, “हमें अहंकार, नफरत, बदले की भावना और ईर्ष्या से ऊपर उठना चाहिए। हर नागरिक स्वस्थ और खुशहाल रहे, यही मेरी प्रार्थना रही.  उन्होंने यह भी जोड़ा कि किसान परिवार से आने के कारण उन्हें किसानों के संघर्ष और सेना के बलिदान का मोल भली-भांति समझ में आता है, यही सोच देश को मजबूत बनाती है.

[caption id="attachment_137549" align="alignnone" width="300"]मंदिर प्रबंधन समिति ने किया स्वागत मंदिर प्रबंधन समिति ने किया स्वागत[/caption]

jagdeep dhankhar mahakal bhasma aarti: मंदिर प्रबंधन ने किया स्वागत

मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने धनखड़ का स्वागत किया। इस मौके पर उन्हें प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुस्पष्ट और सुव्यवस्थित रहीं।

धार्मिक स्थलों की व्यवस्थाओं की खुलकर तारीफ

मीडिया से चर्चा में धनखड़ ने कहा कि देश के धार्मिक स्थलों पर जिस तरह से प्रबंधन और विकास कार्य हो रहे हैं, वह सराहनीय है। श्री महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आकर मन को अद्भुत शांति मिलती है.  उनका कहना था कि महाकाल के दरबार में आने से अहंकार, ईर्ष्या और प्रतिशोध जैसी भावनाएं खुद ही दूर हो जाती हैं, यही आध्यात्मिक स्थलों की असली शक्ति है.  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।