गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

गोरखपुर में नया क्रिकेट स्टेडियम

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम cm योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

गोरखपुर में नया क्रिकेट स्टेडियम |

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात देने वाले है। 16 मई को इस अंचल के पहले और प्रदेश के चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन व शिलान्यास किया जाएगा। गोरखपुर - वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में यह इंटरनेशनल स्टेडियम 392.94 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा। 

63.39 करोड़ रुपये जारी 

निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और स्टेडियम बनाने के लिए एलाइनमेंट, मिट्टी भराई, लेवलिंग और बड़े निर्माण उपकरणों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। विकास की नजीर पेश कर रहे गोरखपुर को आने वाले वक्त में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के जरिये वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और खेल के अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए भी जाना जाएगा। 

CM का ड्रीम प्रोजेक्ट्स

गोरखपुर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है। गोरखपुर से पहले UP में कानपुर, लखनऊ में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं, वाराणसी में बन रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने जब गोरखपुर में राज्य का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाए जाने की मंशा जताई तो सबसे पहली आवश्यकता अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप पर्याप्त भूमि की पड़ी। इसके लिए जिला प्रशासन ने गोरखपुर-वाराणसी राजमार्ग पर स्थित ताल नदोर में भूमि चिन्हित की गई। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने स्टेडियम का निर्माण 23 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। 

‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’

गोरखपुर में बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम 46 एकड़ में आकार लेगा। कुल 30000 दर्शक क्षमता का यह स्टेडियम ‘ग्राउंड प्लस टू फ्लोर’ के हिसाब से बनेगा। इसके ग्राउंड पर खिलाड़ियों के लिए 7 प्लेइंग पिच और 4 प्रैक्टिस पिच होगी। स्टेडियम के पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में 14,490 दर्शक बैठ सकेंगे। यहां रात में भी मैच हो सकेंगे, इसके लिए मेन स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानक के 4 हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था रहेगी।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

राज्य

CM योगी ने आजमगढ़ में 955.40 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए क्षेत्रीय विकास और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने की बात कही।

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

MP Weather Update: आंधी-बारिश का कहर, श्योपुर में 4 मौतें; यूपी के हाथरस में सड़कें डूबीं, कई राज्यों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के श्योपुर में आंधी-बारिश से 4 लोगों की मौत, कई राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियों के चलते अलर्ट जारी।

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

जुर्म गाथा

चंदौली में छात्र की हत्या, क्लासमेट ने सीने पर चाकू से किए वार, बोला - परेशान करता था

चंदौली, उत्तर प्रदेश में 10वीं के छात्र की क्लासरूम में उसके ही क्लासमेट द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने घटना से पहले चाकू ऑनलाइन मंगवाया था।

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

राज्य

CM योगी ने यूपी को स्टार्टअप हब बनाने के लिए नई नीति की घोषणा की

उत्तर प्रदेश की नई स्टार्टअप नीति-2026 के तहत, यूपी को उभरती तकनीकों में अग्रणी बनाने के लिए विशेष प्रोत्साहन और सहयोग दिया जाएगा।

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

राज्य

अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक पोस्ट, दर्ज की गई FIR

उत्तर प्रदेश के कानपुर में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट्स पर FIR दर्ज की गई।