दुर्ग सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का खौफ, दहशत में बच्चे और परिजन

government-school-tantra-mantra-durg-kelabadi-video

दुर्ग सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का खौफ, दहशत में बच्चे और परिजन

दुर्ग सरकारी स्कूल में तंत्र-मंत्र का खौफ दहशत में बच्चे और परिजन

government school tantra mantra: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद परेशान करने वाला मामला सामने आया है। केलाबाड़ी इलाके में स्थित शासकीय प्राथमिक और मिडिल स्कूल परिसर में तंत्र-मंत्र और तोड़फोड़ की घटनाओं ने बच्चों से लेकर शिक्षकों तक को डरा दिया है। स्कूल में घुसकर न सिर्फ अजीबो-गरीब निशान बनाए गए, बल्कि टेबल-कुर्सी और जरूरी दस्तावेज तक जला दिए गए।

government school tantra mantra: एक हफ्ते से चल रहा था तंत्र-मंत्र

जानकारी के मुताबिक, करीब एक सप्ताह पहले स्कूल के क्लासरूम के बाहर चुनरी, माला, गोबर और मिट्टी से तंत्र-मंत्र जैसे निशान बनाए गए थे। यही नहीं, क्लासरूम के अंदर भी इसी तरह के चिह्न मिले। शिक्षकों ने उस समय भी पुलिस को इसकी सूचना दी थी, लेकिन इसके बाद भी घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं।

government school tantra mantra: अब तोड़फोड़ और आगजनी

ताजा घटना में असामाजिक तत्वों ने प्राथमिक स्कूल के एक क्लासरूम में रखी टेबल-कुर्सियों को आग के हवाले कर दिया। कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। पंखे, लाइट और बिजली के बोर्ड तोड़ दिए गए। बोर के केबल तक जला दिए गए हैं, जिससे स्कूल की व्यवस्थाएं पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गईं।

पहले भी दी जा चुकी है बलि

इससे पहले बोरसी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल में भी तंत्र-मंत्र का मामला सामने आया था। यहां प्रिंसिपल कार्यालय के ठीक सामने कोयल की बलि दी गई थी। उस घटना के बाद भी इलाके में डर का माहौल बन गया था।

Also Read-पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की मिली धमकी,लिखा 12:15 बजे करेंगे ब्लास्ट

बच्चे डरे, पढ़ाई प्रभावित

केलाबाड़ी परिसर में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं संचालित होती हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। छोटे-छोटे बच्चों में स्कूल आने को लेकर डर बैठ गया है। शिक्षक भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, स्कूल का माहौल सामान्य नहीं रह गया है।

Also Read-Pratyangira Devi Temple MP: मध्यप्रदेश के इस शहर में बना है मां प्रत्यंगिरा देवी का मंदिर!
बाउंड्री तोड़कर आते हैं अंदर

शिक्षकों का कहना है कि स्कूल की बाउंड्री तोड़ दी गई है। स्कूल बंद होने के बाद भी असामाजिक तत्व आसानी से अंदर घुस जाते हैं। कई बार क्लासरूम के ताले तोड़े गए हैं। फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया गया, एक क्लासरूम की टेबल-कुर्सी पूरी तरह जला दी गई।

पुलिस से दोबारा शिकायत

स्कूल प्रबंधन और शिक्षक पहले भी पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत कर चुके हैं। लेकिन हालात नहीं सुधरे। अब नाराज शिक्षकों ने पद्मनाभपुर थाना में दोबारा लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।