Guna National Boxing Tournament 2025: युवा मुक्केबाजों का बड़ा महाकुंभ शुरू

guna-national-boxing-tournament-2025

Guna National Boxing Tournament 2025: युवा मुक्केबाजों का बड़ा महाकुंभ शुरू

guna national boxing tournament 2025 युवा मुक्केबाजों का बड़ा महाकुंभ शुरू

Guna National Boxing Tournament 2025 : खेलों की दुनिया में गुना जिला एक नया इतिहास रचने जा रहा है. जिले की मेजबानी में 69वीं 14 वर्षीय बालक राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन 26 से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अपर कलेक्टर अखिलेश जैन और शिक्षा विभाग तथा खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. पुरे देशभर के विभिन्न राज्यों सहित केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय की टीमें गुना पहुंचना शुरू हो गई हैं, जिससे शहर में खेल का उत्साह चरम पर है.

Guna National Boxing Tournament 2025: विभिन्न समितियां गठित

इसके पूर्व आयोजन समिति के सदस्यों के साथ अंतिम बैठक कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. अधिकारियों ने कहा, कि खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए केंद्रीय और नवोदय विद्यालय परिसरों में प्री-नेशनल कोचिंग कैंप भी संचालित किए जा रहे हैं, जहां प्रशिक्षक खिलाड़ियों को तकनीकी बारीकियां सिखा रहे हैं. प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए विभिन्न समितियां गठित की गई हैं, जो आवास, भोजन और सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं.

बॉक्सिंग मुकाबलों के लिए आवश्यक टेंट, रिंग, बैठक व्यवस्था, लाइटिंग एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का कार्य पूरा हो गया है मैदान को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया, ताकि पुरे देशभर से आने वाले युवा बॉक्सरों को उत्कृष्ट खेल वातावरण मिल सके।

Guna National Boxing Tournament 2025: मुक्केबाजी का महाकुंभ

नन्हे मुक्केबाज मनवाएंगे अपनी प्रतिभा का लोहा26 दिसंबर से शुरू होने वाले इस मुक्केबाजी के महाकुंभ से न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी, बल्कि गुना को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक विशिष्ट पहचान भी प्राप्त होगी. 31 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देशभर के उभरते हुए नन्हे मुक्केबाज  रिंग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे.

 

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।