हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

haldwani-elephant-bike-accident-two-brothers-dead

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक 2 सगे भाईयों की मौत

Haldwani elephant accident: उत्तराखंड़ के हल्द्वानी में बाइक हाथी से टकरा गई। जिसके बाद हाथी ने बाइक सवार 2 चचेरे भाइयों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर टांडा जंगल में हुआ। जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी-रुद्रपुर मार्ग पर ‘हाथी कॉरिडोर’ पार करते समय 2 सगे जैसे चचेरे भाइयों की मोपेड अचानक सामने आए हाथी से टकरा गई।

2 भाईयों की मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे भाई ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। हल्द्वानी पुलिस के अनुसार, शनिवार को दोनों शाम को हल्द्वानी शहर से निकले थे। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।

[caption id="attachment_137961" align="alignnone" width="1124"]म़तक जाफर और शकील म़तक जाफर और शकील[/caption]

हाथी से टकराई बाइक

परिजनों के मुताबिक, दोनों की मौत हाथी का हमला करने से हुई है। हल्द्वानी के रेंजर ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना करीब रात 11:00 बजे की है। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची, जहां जांच की गई। बाइक सवार के हाथी से टकराने की सूचना प्राप्त हुई।

Haldwani elephant accident: गांव में पसरा मातम

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बताया जा सकता है कि दोनों की मौत सड़क हादसे में हुई है या हाथी के हमले से। जिस जगह हादसा हुआ है, वहां पर हाथियों का आना-जाना बना रहता है। एक साथ 2 जवान बेटों की मौत से गफूर बस्ती और शाहजहांपुर में मातम पसरा हुआ है। वहीं, टांडा जंगल के इस कॉरिडोर में हाथियों की धमक से राहगीरों में दहशत है।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।