हरिद्वार में सरेआम महिलाओं से छेड़छाड़, युवक का सिर फोड़ा

haridwar-women-molestation-youth-attacked-public-outrage

हरिद्वार में सरेआम महिलाओं से छेड़छाड़, युवक का सिर फोड़ा

हरिद्वार में सरेआम महिलाओं से छेड़छाड़ युवक का सिर फोड़ा

Haridwar News: हरिद्वार बाइपास मार्ग पर मानवता और सुरक्षा को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। मनसा देवी फाटक के पास हरियाणा नंबर की कार सवार 4 युवकों ने न केवल एक स्थानीय युवक के साथ मारपीट कर उसका सिर फोड़ दिया, बल्कि उसकी पत्नी और मां ओर मामी के साथ सरेआम छेड़छाड़ भी की। ​

नशे में थे बदमाश

पुलिस को दी तहरीर के अनुसार गुमानीवाला निवासी युवक बीती रात जब अपनी पत्नी, मां, मामी और ढाई साल की बेटी के साथ कार से घर लौट रहा था, तभी मनसा देवी फाटक के पास हरियाणा नंबर की एक कार ने ओवरटेक किया और चालक ने कार को बीच सड़क पर खड़ा कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि कार सवार 4 युवक जो नशे की हालत में थे उन्होंने पत्नी पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दीं। 

[caption id="attachment_140018" align="alignnone" width="1301"]4 युवक जो नशे की हालत में किया हमला 4 युवक जो नशे की हालत में किया हमला[/caption]

Haridwar News: जानलेवा हमला

जब इसका विरोध किया, तो उन्होंने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान युवकों ने पीड़ित का सिर फोड़ दिया और गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश भी की। आरोप यह भी है कि हमले के दौरान युवकों ने उसकी पत्नी और मामी के साथ सरेआम गंदी छेड़छाड़ और बदतमीजी की। चीख-पुकार सुनकर मौके पर राहगीर इकट्ठा होने लगे। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी युवक कार लेकर मौके से फरार हो गए। 

आरोपियों की तलाश

कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संजय शर्मा की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।