हरीश की लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रक्रिया शुरू, AIIMS में हुए भर्ती

harish-aiims-life-support-removal-process-begins

हरीश की लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रक्रिया शुरू, AIIMS में हुए भर्ती

हरीश की लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रक्रिया शुरू aiims में हुए भर्ती

Harish life support removal: 13 सालों से कोमा में पड़े हरीश राणा का लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शनिवार को हरीश को उनका परिवार दिल्ली के एम्स अस्पताल लेकर पहुंचा। इसके बाद गाजियाबाद के राज एम्पायर सोसायटी में माहौल काफी भावुक हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में हाल ही में ऐतिहासिक फैसले सुनाते हुए भारत में पहली बार किसी के लिए पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यु) को मंजूरी दी है।

लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटाने की प्रक्रिया

लाइफ सपोर्ट हटाया

हरीश राणा 13 साल से स्थायी वेजिटेटिव स्टेट में थे। कोर्ट के आदेश पर हरीश को उनके घर से एम्स दिल्ली के पैलिएटिव केयर विभाग में भर्ती किया गया। यहां डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पैलिएटिव केयर में उनका पेन मैनेजमेंट किया जाएगा। कोई नया लाइफ सपोर्ट नहीं दिया जाएगा। धीरे-धीरे फीडिंग ट्यूब और अन्य सपोर्ट भी हटाए जाएंगे, ताकि प्राकृतिक मौत हो सके। एम्स ने एक एक्सपर्ट कमिटी बनाई है, जो इस प्रक्रिया की निगरानी करेगी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

Harish life support removal: सम्मानजनक मृत्यू 

हरीश के पिता अशोक राणा ने कहा कि एम्स में डॉक्टर्स की देखरेख में लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हरीश राणा को सांस, खाना और मल-त्याग के लिए नलियां लगी हैं। हमारा बेटा अब हमें छोड़कर जा रहा है। राहत सिर्फ इतनी है कि उसे सम्मानजनक मृत्यू मिलेगी। पिता की आंखों में दर्द साफ दिखता है।

[caption id="attachment_141125" align="alignnone" width="1143"]पिता अशोक राणा हुए भावुक पिता अशोक राणा हुए भावुक[/caption]

13 साल से कोमा में

2013 में पंजाब यूनिवर्सिटी में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हरीश एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए थे। उन्हें सिर में गंभीर चोट लगी और वे लकवा का शिकार हो गए। हरीश 13 साल से वेजिटेटिव स्टेट में थे।

इच्छामृत्यु से पहले हरीश राणा के पिता ने लिया बड़ा फैसला, करेंगे अंग दान...

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।