CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट

himachal-pradesh-news-cm-sukhu-to-present-budget-on-march-20-this-year

CM सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट

cm सुक्खू इस बार 20 मार्च को पेश करेंगे हिमाचल प्रदेश का बजट

Himachal Pradesh news: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्षों से चली आ रही 17 मार्च की परंपरा को तोड़ते हुए इस बार 20 मार्च को बजट पेश करेंगे. मुख्यमंत्री सुक्खू के इस फैसले से हिमाचल प्रदेश की सियासत में इस बार बजट से पहले ही हलचल तेज हो गई है. गौरतलब है कि 2022 में प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद से वे हर साल 17 मार्च को ही बजट पेश करते आ रहे थे. हालाँकि, उनका इस साल 20 मार्च को बजट पेश करने का निर्णय केवल कैलेंडर का फेरबदल नहीं, बल्कि वित्तीय परिस्थितियों से जुड़ा अहम संकेत माना जा रहा है. [caption id="attachment_138539" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू[/caption]

बजट को 30 मार्च से पहले करना है पारित

संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहानने बताया कि विधानसभा सत्र का दूसरा चरण प्रदेश में 18 मार्च से शुरू होगा. 19 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी और उसी दिन शाम को मुख्यमंत्री धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब प्रस्तुत करेंगे. इसके पश्चात 20 मार्च को बजट पेश किया जाएगा, जबकि 23, 24 और 25 मार्च को बजट पर विस्तृत चर्चा होगी. बजट को 30 मार्च से पहले पारित किया जाना है, जिसकी अंतिम तिथि विधानसभा अध्यक्ष जल्द तय करेंगे.

RDG बंद होने का पड़ा है सीधा असर

विशेषज्ञों की मानें तो इस साल का बजट कई मायनों में चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है. वित्त आयोग द्वारा राजस्व घाटा अनुदान (RDG) में कटौती और इसके बंद होने का सीधा असर राज्य की वित्तीय सेहत पर पड़ सकता है। अब तक आय और व्यय के बीच बढ़ते अंतर को संतुलित करने में RDG अहम भूमिका निभाता रहा है, और इसके समाप्त होने से संसाधनों की नई व्यवस्था खड़ी करना हिमाचल सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गया है.

हिमाचल में संसाधन हैं सीमित

बताते चलें कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल में संसाधन सीमित हैं, जबकि खर्च लगातार बढ़ रहा है. ऐसे हालातों में बजट तैयार करना मुख्यमंत्री के लिए एक कठिन परीक्षा माना जा रहा है. ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का दावा करने वाली सरकार के सामने अब उस बदलाव को बजट में दिखाने की चुनौती है. 

सुक्खू ने बजट से पहले की केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाक़ात

बजट पेश करने के कुछ दिन पहले ही, 2 मार्च को मुख्यमंत्री सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर RDG बहाल करने की मांग उठाई. इसे राज्य की वित्तीय जरूरतों को केंद्र तक मजबूती से रखने का प्रयास माना जा रहा है.

संबंधित सामग्री

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

राज्य

झारखण्ड के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह का निधन, CM सोरेन ने जताया दुख; करार दिया ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के वरिष्ठ नेता माधवलाल सिंह का निधन हो गया। वह गोमिया से चार बार विधायक और बिहार व झारखंड में मंत्री रहे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

देश-विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प चीन में, शी जिनपिंग के साथ वार्ता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 8 साल बाद चीन का दौरा किया, जहां वे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।