झीलों की नगरी में सजीं सुरों की महफिल

hriday-drishyam-music-festival-bhopal

झीलों की नगरी में सजीं सुरों की महफिल

झीलों की नगरी में सजीं सुरों की महफिल

hriday drishyam music festiva bhopal: संगीत, कला और विरासत की पवित्र त्रयी को एक ही आसमान के नीचे एकत्र करने वाला भव्य आयोजन 'हृदय दृश्यम' अपने आठवें संस्करण में एक बार फिर भोपाल की संस्कृति-भूमि पर सुरों की वर्षा लेकर अवतरित हुआ। Read More-देश में पहली बार: MPमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं की पूरी नियुक्ति ऑनलाइन

hriday drishyam music festiva bhopal: संगीत समारोह का शुभारम्भ

रवीन्द्र भवन का प्रांगण मानो इस शाम किसी अलौकिक ज्योति से आलोकित हो उठा, जब मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस वृहद संगीत समारोह का शुभारम्भ दीप-प्रज्वलन के साथ हुआ। सुविख्यात सरोद वादक अमान-अयान अली बंगश की उपस्थिति स्वयं इस बात का संकेत थी कि यह तीन दिवसीय यात्रा संगीत साधना की एक अविस्मरणीय परिक्रमा बनने वाली है। Read More-CG CM will be on a tour of MP today: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे

hriday drishyam music festiva bhopal: सरोद और तबला की सुरमयी संगत

दोनों कलाकारों की तन्मयता, कोमलता और भाव-गर्भित अभिव्यक्ति ने सरोद के तंतुओं को ऐसा बोलने पर विवश किया कि पूरा सभागार एकाग्र मुद्रा में संगीत की दिव्य तरंगों में विलीन हो गया। उन्होंने अपनी प्रस्तुति की सुरभित शुरुआत राग देश से की। एक ऐसा राग जिसकी कोमल मध्यम और वर्षा सिक्तभाव व्याप्ति श्रोताओं के मन आँगन में सुकून के चिर-परिचित दीप जगा देती है। इसके उपरांत प्रस्तुत राग रागेश्री में सरोद की गंभीरता और मधुरता का अद्भुत समन्वय श्रोताओं को उस संसार में ले गया, जहाँ संगीत केवलसुना नहीं, बल्कि अनुभव किया जाता है। अंत में प्रस्तुत काव्यमय भटियाली धुन ने वातावरण में सहज उल्लास और मधु-भाव भर दिया।तबले पर अशेष उपाध्याय और रामेंद्र सिंह सोलंकी की सधी हुई संगत ने इस प्रस्तुति को पूर्णता प्रदान की।

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।