International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 202...

international-yoga-day-2025-cm-mohan-yadav-speech

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बोले CM मोहन यादव- ‘योग भारत की संस्कृति का गौरव है’

international yoga day 2025 cm mohan yadav statement अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 पर बोले cm मोहन यादव- ‘योग भारत की संस्कृति का गौरव है’

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: खबर राजधानी भोपाल से है जहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भोपाल के अटल पथ पर विशाल योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके समेत हजारों लोग शामिल हुए। इस अवसर पर सभी ने मिलकर योग किया और “स्वस्थ भारत – समर्थ भारत” का संदेश दिया।

 योग भारत की प्राचीन जीवनशैली का प्रतीक- सीएम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने योग दिवस को भारत की मूल जीवनशैली और दर्शन का प्रतीक बताते हुए कहा, “आज का दिन गौरव का है, क्योंकि पूरी दुनिया योग के माध्यम से हमारी सांस्कृतिक विरासत को जान रही है।" उन्होंने कहा कि 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे सभी योग साधकों को प्रणाम करते हैं। सीएम ने यह भी बताया कि आज ही के दिन सूर्य दक्षिणायन की ओर बढ़ते हैं, जिससे यह दिन विशेष रूप से आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण हो जाता है। read more: बस्तर में शांति और विकास की नई कहानी: सीएम विष्णु देव साय ने बीजापुर के युवाओं से की मुलाकात

शांति से संतोष, संतोष से अहिंसा और अहिंसा से वसुधैव कुटुंबकम’ 

सीएम ने अपने भाषण में कहा कि योग सिर्फ शरीर को नहीं, मन और आत्मा को भी शांति प्रदान करता है। उन्होंने बताया, “शांति से संतोष मिलता है और संतोष हमें अहिंसा की ओर ले जाता है। यही मार्ग हमें हमारी भारतीय अवधारणा – वसुधैव कुटुंबकम – की ओर ले जाता है।” उन्होंने योग को वैश्विक भाईचारे की नींव बताया।

 महर्षि पतंजलि को किया नमन, मोदी के नेतृत्व की सराहना

मुख्यमंत्री ने महर्षि पतंजलि को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए अष्टांग योग सूत्र आज भी मानवता को दिशा दे रहे हैं। साथ ही उन्होंने कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “भारत ने न सिर्फ अपने नागरिकों की रक्षा की, बल्कि 100 से अधिक देशों को दवाइयां और संसाधन देकर ‘जियो और जीने दो’ की भावना को साकार किया।”

एक्स पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement:सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रदेशवासियों को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा: ‘स्वस्थ्यम् सर्वदा योगेन – सभी योग साधकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं। योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने वाली वह विद्या है, जो भारत की ऋषि परंपरा से उपजी है।‘ उन्होंने पीएम मोदी की सराहना करते हुए लिखा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर योग की अलख जगाकर उन्होंने विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत किया है।

जनता से अपील: योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा

International Yoga Day 2025 CM Mohan Yadav Statement: अंत में मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दिनचर्या में अपनाएं। उन्होंने कहा, “योग केवल एक व्यायाम नहीं, यह जीवन जीने की एक कला है। आइए, हम सब मिलकर ‘स्वस्थ भारत – समर्थ भारत’ के निर्माण में अपना योगदान दें।” watch now: स्मार्ट सिटी सतना की स्मार्ट लापरवाही  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।