Khajuraho Temple: खजुराहो के मंदिर में 20 रुपए के जूस की बोतल के वसूले 50 रुपए, ...

khajuraho-temple

Khajuraho Temple: खजुराहो के मंदिर में 20 रुपए के जूस की बोतल के वसूले 50 रुपए, फोरम ने 5 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति का आदेश

khajuraho temple खजुराहो के मंदिर में 20 रुपए के जूस की बोतल के वसूले 50 रुपए फोरम ने 5 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति का आदेश

Khajuraho Temple: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग (उपभोक्ता फोरम) ने खजुराहो के मंदिर में खाने पीने की वस्तुओं पर ओवर चार्जिंग किए जाने के मामले में अहम फैसला दिया है। फोरम ने कहा कि एमआरपी से अधिक पैसा वसूल करना अनुचित व्यापार में आता है। [caption id="attachment_105793" align="alignnone" width="300"]Khajuraho Temple: Khajuraho Temple:[/caption]

बोतल 50 रुपए में दी। इसका बिल भी दिया

Khajuraho Temple: दरअसल मनोज उपाध्याय 15 अगस्त 2024 को खजुराहो मंदिर घूमने गए थे। मंदिर में प्रवेश के लिए 35 रुपए का टिकट खरीदा। मंदिर के अंदर बाहर की खाने-पीने की वस्तुत प्रतिबंधित है। इसलिए अंदर कुछ नहीं ले जा सके। मंदिर के अंदर खुले अरोमा कैफे से रियल पैक्ड जूस की बोतल खरीदी। इस पर 20 रुपए एमआरपी दर्ज थी, लेकिन बोतल 50 रुपए में दी। इसका बिल भी दिया।

Khajuraho Temple: चार्जिंग किए जाने के मामले में चेतावनी जारी की गई है

एमआरपी से 30 रुपए अधिक वसूल किए गए। एमआरपी से अधिक पर सामान बेचने का विरोध भी किया, लेकिन पैसे कम नहीं किए। इसके बाद ग्वालियर के उपभोक्ता फोरम में वाद पेश किया। अरोमा कैफे व आर्केलॉजी सर्वे ऑफ इंडिया को भी पार्टी बनाया। ऑर्केलॉजी ने अपने जवाब में कहा कि कैफे वाले को ओवर चार्जिंग किए जाने के मामले में चेतावनी जारी की गई है।

Khajuraho Temple: 6 हजार रुपए का 45 दिन में भुगतान करना होगा

जबकि अरोमा कैफ की ओर से जवाब दिया कि वह रिटेल शॉप नहीं है। यह कैफे है और 5 स्टार होटल की सेवाएं देता है। इसलिए सेवा में कोई कमी नहीं की है। इसलिए वाद को खारिज किया जाए। सभी पक्षों को सुनने के बाद फोरम ने पीडि़त को 5 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति दिए जाने का आदेश दिया है। केस लडऩे के 1 हजार रुपए अलग से देने होंगे। 6 हजार रुपए का 45 दिन में भुगतान करना होगा।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।