शराब घोटाले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज,भूपेश बघेल ने जारी की वीडियो

liquor-scam-of-chhattisgarh-reaction-of-bhupesh

शराब घोटाले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज,भूपेश बघेल ने जारी की वीडियो

शराब घोटाले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेजभूपेश बघेल ने जारी की वीडियो

Liquor Scam of Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर शराब घोटाला देखने को मिल रहा है। जहा भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में सस्ती बियर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर लगाकर उसे शराब दुकानों में बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस कथित घोटाले की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है, जहां लंबे समय तक मंत्री विजय शर्मा प्रभारी मंत्री रहे हैं.

[caption id="attachment_139673" align="alignnone" width="1185"]भूपेश बघेल ने जारी की वीडियो भूपेश बघेल ने जारी की वीडियो[/caption]

शराब घोटाले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर शराब घोटाले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। और सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया. इस वीडियो के जरिए उन्होंने दावा किया है कि प्रदेश में “शराब सिंडिकेट” बनाकर बड़ा घोटाला किया जा रहा है.

Liquor Scam of Chhattisgarh: महंगे ब्रांड का स्टीकर लगाकर उसे शराब दुकानों में बेच रहे

भूपेश बघेल ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में सस्ती बियर पर महंगे ब्रांड का स्टीकर लगाकर उसे शराब दुकानों में बेचा जा रहा है. और कथित घोटाले की शुरुआत राजनांदगांव से हुई है, जहां लंबे समय तक मंत्री विजय शर्मा प्रभारी मंत्री रहे हैं.

बता दें की बघेल के अनुसार वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बियर के कैन पर एक कंपनी का स्टीकर चिपकाया गया है,जबकि अंदर का उत्पाद किसी दूसरी कंपनी का है.

संरक्षण के सहारे चलाया जा रहा कमीशन का खेल

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल कमीशन, सेटिंग और संरक्षण के सहारे चलाया जा रहा है.बघेल ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा कि प्रदेश में अफीम, शराब और नव्या मलिक जैसे मामलों पर सरकार की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.

Liquor Scam of Chhattisgarh: वहीं, भाजपा प्रवक्ता राजीव चक्रवर्ती ने भूपेश बघेल पर ही हमला बोलते हुए कहा कि बघेल किस मुंह से ये आरोप लगा रहे हैं. उनकी सरकार में छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शराब घोटाला हुआ. उस घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे समेत उनकी सरकार के आबकारी मंत्री बेल पर बाहर हैं.

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।