नौतपा में तप रहा मध्य प्रदेश, 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले 3 दिन बारिश की संभावना

भीषण गर्मी से मध्य प्रदेश बेहाल

नौतपा में तप रहा मध्य प्रदेश, 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अगले 3 दिन बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन भी गर्मी का प्रकोप जारी, कई जिलों में तापमान 44-46 डिग्री सेल्सियस दर्ज। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

नौतपा में तप रहा मध्य प्रदेश 46 डिग्री के पार पहुंचा पारा अगले 3 दिन बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश में नौतपा के तीसरे दिन भी भीषण गर्मी का कहर जारी रहा। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मई तक गर्मी अपने चरम पर रहेगी, हालांकि इसके बाद कई इलाकों में प्री-मानसून गतिविधियां और बारिश देखने को मिल सकती है।

खजुराहो रहा सबसे गर्म

मंगलवार को छतरपुर के खजुराहो में सबसे अधिक 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं नौगांव में 45.6 डिग्री, दतिया में 45.2 डिग्री तथा दमोह, सतना और टीकमगढ़ में 45 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। रीवा, राजगढ़, श्योपुर, गुना, नरसिंहपुर, सागर, मंडला और मुरैना सहित कई शहरों में पारा 44 डिग्री के आसपास पहुंच गया। राजधानी भोपाल में 43.2 डिग्री, जबलपुर में 43.9 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और इंदौर में 41.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने छतरपुर, निवाड़ी, सतना, टीकमगढ़, रीवा और पन्ना में रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, जबलपुर, सागर, मुरैना, दतिया, कटनी, बालाघाट, शहडोल और मंडला सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। भोपाल, उज्जैन, विदिशा, रायसेन, देवास और खरगोन समेत कई जिलों में येलो अलर्ट लागू है।

अगले तीन दिन बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और हल्की बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। प्री-मानसून एक्टिविटी के सक्रिय होने से तापमान में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल लोगों को लू और तेज गर्मी से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

संबंधित सामग्री

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

राज्य

CM डॉ यादव बोले - किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है मप्र पुलिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस की उपलब्धियों की सराहना की और जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया।

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।