मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्यसभा चुनाव मध्यप्रदेश विवाद

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द cm डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया जनता से माफी मांगे

राज्यसभा चुनाव मध्यप्रदेश विवाद |

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया है। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा। CM डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हार के डर से प्रत्याशी का आपराधिक रिकॉर्ड छिपाया, इसलिए कांग्रेस जनता से मांगे माफी मांगे। 

‘आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाई’

CM ने कहा कांग्रेस प्रत्याशी ने जानबूझकर अपने चुनाव हलफनामे (शपथ पत्र) में आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छिपाई है। CM ने इसे आपराधिक कृत्य को छिपाने का पाप और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दूषित करने वाला षड्यंत्र बताया। बहस के दौरान चुनाव अधिकारी ने भी तथ्य छिपाने की बात मानी। वहीं सीएम डॉ यादव ने इस फैसले और पारदर्शी जांच का स्वागत किया।

कांग्रेस जनता से माफी मांगे

CM ने आगे कहा कांग्रेस को हार का इतना डर है कि वह 75 सीटर प्लेन में अपने 18 विधायकों को बेंगलुरु ले गई। उन्हें अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। हार से बचने के लिए यह वैसा ही हथकंडा है, जैसा लोकसभा चुनाव में इंदौर प्रत्याशी ने मैदान छोड़कर किया था। कांग्रेस को अपने इस कृत्य पर आत्ममंथन करना चाहिए और मध्य प्रदेश की जनता से तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।

सिंगरौली के पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर में फंसने से कर्मचारी की मौत

राज्य

सिंगरौली के पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर में फंसने से कर्मचारी की मौत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में बधौरा पावर प्लांट में बॉयलर में फंसने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे।

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, विधानसभा परिसर में कांग्रेस-भाजपा का हंगामा

राज्य

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर बीजेपी की आपत्ति, विधानसभा परिसर में कांग्रेस-भाजपा का हंगामा

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी के बीच गहन विवाद और नामांकन पर आपत्ति के बाद तनाव बढ़ा।