मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

आंधी-बारिश और गर्मी का दौर

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी, 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और विभिन्न जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। रतलाम में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश में तेज गर्मी और आंधी-बारिश की चेतावनी  8 जिलों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में 2 टर्फ और 1 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से सोमवार को भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिलेगा। बता दें कि मंडला, सिवनी समेत 8 जिलों में अलर्ट है। दूसरी ओर, भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग में तेज गर्मी पड़ेगी। IMD भोपाल के अनुसार, सोमवार को बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में 30 से 40Km प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और बारिश का अनुमान है। 

रविवार को 3 सिस्टम एक्टिव हुए है। इससे इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के 18 जिलों में मौसम बदला रहा। कहीं बादल छाए तो कहीं बूंदाबांदी देखने को मिली।

आज इन जिलों में तेज गर्मी का असर

मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर और शाजापुर में तेज गर्मी पड़ेगी।

रतलाम में रिकॉर्ड 45.5 डिग्री पारा

रतलाम में इस सीजन मई में पहली बार पारा 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यहां लगातार दूसरे दिन प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया।शाजापुर में 44 डिग्री, धार में 42.4 डिग्री, खंडवा में 42.1 डिग्री और नर्मदापुरम में 42 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रायसेन, नरसिंहपुर, सागर और गुना में पारा 40 डिग्री से अधिक रहा।

कल से हीट वेव का अलर्ट

मौसम विभाग ने 12 मई से प्रदेश में हीट वेव यानी लू का अलर्ट जारी किया है। इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू चल सकती है।
 
संबंधित सामग्री

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

राज्य

MP में सरकारी नौकरी के नियम होंगे सख्त, दो से ज्यादा बच्चे और एक से अधिक पत्नी वालों पर लग सकती है रोक

MP सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए नए नियम प्रस्तावित किए हैं, जिसमें एक से अधिक जीवित जीवनसाथी और दो से अधिक संतान वाले अयोग्य होंगे।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार,  केरलम में रेड अलर्ट

देश-विदेश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार, केरलम में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में रफ्तार पकड़ी, केरलम में रेड अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में मानसून की आमद में हो सकती है देरी।

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

राज्य

रायसेन-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, दो बसों की टक्कर में 6 की मौत,CM डॉ यादव ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के रायसेन-भोपाल हाईवे पर दो यात्री बसों की टक्कर में छह लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हुए।

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

राज्य

गढ़ाकोटा पुलिस की लापरवाही उजागर: थ्रेसर के लिए 2 साल से भटक रहा किसान, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

मध्यप्रदेश के अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपनी थ्रेसर मशीन पाने के लिए दो वर्षों तक प्रशासन और उच्च न्यायालय के चक्कर लगाए।

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

राज्य

ताला सलामत,शटर भी सुरक्षित... लेकिन रीवा पाठ्यपुस्तक निगम के डिपो से 40 लाख रुपये की किताबें चोरी!

मध्य प्रदेश के रीवा स्थित पाठ्यपुस्तक निगम डिपो से 495 बंडल किताबें, मूल्य 40 लाख रुपये, गायब होने की खबर है। पुलिस और निगम जांच में जुटे।