Mandla: शराब के ठेके पर देश का भविष्य!, स्कूल ड्रेस में शराब खरीदने पहुंची छात्रा

mandla-school-girls-buy-alcohol

Mandla: शराब के ठेके पर देश का भविष्य!, स्कूल ड्रेस में शराब खरीदने पहुंची छात्रा

mandla शराब के ठेके पर देश का भविष्य स्कूल ड्रेस में शराब खरीदने पहुंची छात्रा

mandla school girls buy alcohol: मंडला जिले के नैनपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुछ स्कूली छात्राएं स्कूल ड्रेस में शराब की दुकान पर गईं और शराब खरीद ली। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसे अब सोशल मीडिया पर साझा किया जा रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि छात्राएं अपने सिर पर दुपट्टा डालकर दुकान की ओर बढ़ती हैं और काउंटर से शराब खरीदकर चली जाती हैं।

शराब खरीदने का वीडियो वायरल

वीडियो में नजर आ रहा है कि कुछ छात्राएं स्कूल ड्रेस में शराब की दुकान के सामने पहुंचती हैं। इससे पहले वे अपने सिर पर दुपट्टा डाल लेती है। काउंटर से शराब खरीदने के बाद वहां से चली जाती हैं। एसडीएम ने स्कूली छात्राओं के शराब खरीदने की पुष्टि की है।

SDM ने दिए जांच के आदेश: mandla school girls buy alcohol

आबकारी अधिकारी रामजी पांडे ने बताया कि शराब खरीदने वाली लड़कियों की उम्र 18 वर्ष से कम है या अधिक, इसकी जांच की जाएगी। अवयस्क को शराब बेचना जीएलसी का उल्लंघन है। पूरा प्रकरण तैयार कर निर्णय के लिए कलेक्टर को भेजा जा रहा है।

पूर्व विधायक ने उठाए गंभीर सवाल

इस घटना पर पूर्व विधायक ने सरकार को कोसा है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. अशोक मर्सकोले ने घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इसे प्रदेश सरकार और आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही बताया। डॉ. मर्सकोले ने कहा कि जिस समय इन बच्चियों को विद्या के मंदिर में होना चाहिए, वे अंग्रेजी शराब दुकान से शराब खरीद रही हैं।आगे उन्होंने कहां हैं नारी शक्ति डॉ. मर्सकोले ने आगे कहा कि जब केंद्र की रिपोर्ट के आधार पर जीतू पटवारी ने प्रदेश में शराबखोरी को लेकर सवाल उठाए थे, तब भाजपा नेताओं ने उनके पुतले दहन किए थे। उन्होंने सवाल उठाया कि आज जब मंडला के नैनपुर में छात्राएं शराब खरीद रही हैं, तब वही नेता और नारी शक्ति कहां हैं। Read More:- नीरज चोपड़ा को मिला सम्मान: ओलंपियन नीरज चोपड़ा को लेफ्टीनेंट कर्नल की उपाधि

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।