Mental health: अस्पताल की छत पर हुई युवती की आत्महत्या की कोशिश,टला बड़ा हादसा

mental-health

Mental health: अस्पताल की छत पर हुई युवती की आत्महत्या की कोशिश,टला बड़ा हादसा

mental health अस्पताल की छत पर हुई युवती की आत्महत्या की कोशिशटला बड़ा हादसा

Mental health: मध्य प्रदेश के रीवा जिले स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मंगलवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक युवती मानसिक तनाव के चलते अस्पताल की पांचवीं मंजिल की छत पर पहुंच गई और वहां से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। छत की बाउंड्री वॉल पर बैठी युवती को लोगों ने नीचे कूदने की तैयारी करते देखा तो अस्पताल प्रशासन और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। [caption id="attachment_109411" align="alignnone" width="300"]Mental health Mental health[/caption]

Mental health: इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

मौके पर मौजूद महिला गार्ड ने सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए, बातचीत में युवती का ध्यान भटकाया और थोड़ी देर तक उसे उलझाए रखा। उसने अचानक झपटकर युवती को पकड़ लिया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस बहादुरी की वजह से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

परिजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी गई

युवती के नीचे उतरने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। डाक्टरों की टीम उसकी मानसिक स्थिति का परीक्षण कर रही है और साथ ही काउंसलिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परिजनों को बुलाकर घटना की जानकारी दी गई है।

Mental health: अधिक सख्त करने के निर्देश दिए

प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है कि युवती मनोवैज्ञानिक तनाव झेल रही थी, जिसकी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की टीम आत्महत्या के प्रयास के कारणों का पता लगाने में जुटी है और युवती की काउंसलिंग कर उसका मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त करने के निर्देश दिए हैं

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।