14 साल की नाबालिग बनी मां, मिठाई लेकर अस्पताल पहुंच गया रेप का आरोपी

minor-girl-mother-rape-accused-hospital-sweets

14 साल की नाबालिग बनी मां, मिठाई लेकर अस्पताल पहुंच गया रेप का आरोपी

14 साल की नाबालिग बनी मां मिठाई लेकर अस्पताल पहुंच गया रेप का आरोपी

Minor Becomes Mother Nainital: उत्तराखंड के नैनीताल में ऐसी घटना घटी जिसने सभी को हैरान कर दिया। जहां 14 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। सुबह करीब पांच बजे एक महिला अपनी नाबालिग बेटी को लेकर अस्पताल पहुंची। जांच में डॉक्टरों को पता चला कि नाबालिग गर्भवती है। अस्पताल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। दर्द से कराहती नाबालिग ने सामान्य प्रसव से स्वस्थ्य बच्ची को जन्म दिया। 

हॉस्पिटल पहुंचा रेपिस्ट

बच्चा होने की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत का रहने वाला रेप का आरोपी सूरज बीडी पांडे अस्पताल में पहुंच गया। वह नाबालिग के मां बनने की खुशी में मिठाइयां बांटने की कोशिश करने लगा। उसको ऐसा करते देख अस्पताल में मौजूद लोग दंग रह गए। अस्पताल प्रशासन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। इसकी भनक लगते ही आरोपी मिठाई का डिब्बा छोड़कर वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे मौके से ही दबोच लिया।

Minor Becomes Mother Nainital: फेसबुक से मुलाकात 

सूरज ने ही इस नाबालिग से रेप किया था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सूरज तीन साल पहले काम की तलाश में नैनीताल आया था और एक रेस्टोरेंट में काम करने लगा। करीब 2 साल पहले उसकी पहचान फेसबुक के जरिए नाबालिग से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ा और आरोपी ने किशोरी का यौन शोषण किया, जिसके चलते वह प्रेगनेंट हो गई थी।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।