LPG सिलेंडर की कमी की अफवाहों को मोहन सरकार ने किया खारिज,'पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं'

mohan-sarkar-fesla

LPG सिलेंडर की कमी की अफवाहों को मोहन सरकार ने किया खारिज,'पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं'

lpg सिलेंडर की कमी की अफवाहों को मोहन सरकार ने किया खारिजपेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं

Mohan Sarkar: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ने लगा है और कई देशों में पेट्रोल-डीजल के अलावा रसोई गैस की किल्लत होने लगी है। आने वाले समय में ऐसी किल्लत को देखते हुए भारत सरकार ने भी ऐहतियाती कदम उठाए हैं। इस बीच एलपीजी सिलेंडर के अलावा पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह को मध्य प्रदेश सरकार ने दूर किया है और सीएम डॉ मोहन यादव ने लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। और भोपाल में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर भी चर्चा की गई।इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बताया है कि फिलहाल राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।इसके साथ ही आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

[caption id="attachment_140043" align="alignnone" width="1188"]LPG सिलेंडर की कमी की अफवाहों को मोहन सरकार ने किया खारिज LPG सिलेंडर की कमी की अफवाहों को मोहन सरकार ने किया खारिज[/caption]

एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता

कैबिनेट बैठक के बाद सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी और बताया कि राज्य में पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है. उन्होंने लोगों की बैचैनी को दूर करते हुए कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई मध्य प्रदेश में लगातार की जा रही है और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। मध्य प्रदेश में कोई समस्या नहीं है और युद्व से राज्य में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

Mohan Sarkar: रोक दी गई है कॉमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी

हालांकि,मंत्री चैतन्य काश्यप ने आगे बताया कि.. मध्य प्रदेश में फिलहाल कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक दी गई है।उन्होंने बताया कि यह कदम केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद उठाया गया है। खाड़ी देशों में जारी युद्ध के हालातों को देखते हुए केंद्र सरकार ने फैसला किया है और केंद्र का फैसला मध्य प्रदेश में भी लागू किया गया है।केंद्र के दिशा-निर्देश के अनुसार काम कर रहे हैं और लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Mohan Sarkar: सामान्य रूप से हो रही घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई

मध्य प्रदेश में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगी है, लेकिन घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई सामान्य रूप से हो रही है। राजधानी भोपाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने लोगों से किसी तरह की अफवाह से बचने की सलाह दी है। इसके साथ ही सरकार और प्रशासन से सोशल मीडिया पर ऐसी गतिविधियों की निगरानी रखने की अपील की है, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।