विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण पूरा, विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

mp-assembly-budget-session-governor-address-opposition-protest

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण पूरा, विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण पूरा विधानसभा की कार्यवाही कल तक स्थगित

mp assembly: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत सोमवार को हंगामेदार माहौल में हुई। मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने बार-बार टोकाटाकी और नारेबाजी की। शोर-शराबे के बीच राज्यपाल ने अपना संबोधन पूरा किया, लेकिन इसके बाद सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।सदन में माहौल शुरुआत से ही गर्म रहा। वंदे मातरम् के गायन के बाद जैसे ही राज्यपाल ने अभिभाषण शुरू किया, विपक्षी सदस्यों ने बीच-बीच में हस्तक्षेप करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया।

[caption id="attachment_134515" align="alignnone" width="1329"]राज्यपाल का अभिभाषण राज्यपाल का अभिभाषण[/caption]

mp assembly: विपक्ष का हंगामा, बीच में रोका भाषण

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि देश उस दौर में प्रवेश कर चुका है, जिसे नरेंद्र मोदी ने ‘अमृत काल’ नाम दिया है। उन्होंने उद्योगों के अनुकूल वातावरण, भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, वर्ष 2047 तक मध्यप्रदेश को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य और 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा का उल्लेख किया।इसके साथ ही पीएम जनमन योजना के तहत 1.35 लाख आवास निर्माण, उज्जैन में शिप्रा नदी को प्रदूषण मुक्त करने और नई शिक्षा नीति के तहत किए गए कार्यों को भी अभिभाषण में शामिल किया गया।

इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार अपनी सीट से खड़े हो गए। उन्होंने नल-जल योजना और इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि इतने अहम विषयों को जानबूझकर अभिभाषण से बाहर रखा गया। इसके बाद विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि पूरे हंगामे के बीच राज्यपाल ने बिना रुके अपना भाषण जारी रखा, हल्का तनाव लगातार बना रहा।

Also Read-आज नहीं हुई भस्म आरती, 11 फीट के सेहरे में दूल्हा बने बाबा महाकाल

mp assembly: कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित

राज्यपाल के सदन से जाने के बाद कार्यवाही दोबारा शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जो हिस्सा पढ़ा नहीं जा सका, उसे पढ़ा हुआ माना जाएगा। इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही अगले दिन तक स्थगित करने की घोषणा की। उस समय भी सदन का माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया था।

6 मार्च तक चलेगा बजट सत्र

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक चलेगा। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ। सत्र के दौरान कुल 3478 प्रश्नों की सूचनाएं, 236 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, 10 स्थगन प्रस्ताव और 41 अशासकीय संकल्प पेश किए जाएंगे। शून्यकाल में 83 सवाल उठाए जाने हैं, जिसे लेकर सरकार और विपक्ष दोनों की तैयारियां तेज हैं।

 

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।