MP CBSE 12th Results:   सीबीएसई 12वीं बोर्ड-MP में 82.46% स्टूडेंट पास

mp-cbse-12th-results-live-topper-list

MP CBSE 12th Results:   सीबीएसई 12वीं बोर्ड-MP में 82.46% स्टूडेंट पास

mp cbse 12th results   सीबीएसई 12वीं बोर्ड-mp में 8246 स्टूडेंट पास

लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 6 फीसदी बेहतर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 88.39% स्टूडेंट पास हुए हैं। मध्यप्रदेश का रिजल्ट 82.46 प्रतिशत रहा है।

यहां चेक करे रिजल्ट

रिजल्ट CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, DigiLocker, UMANG ऐप और SMS सेवाओं के जरिए भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। मध्यप्रदेश में 475 जबकि भोपाल में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। 12वीं परीक्षा के लिए मध्यप्रदेश में कुल 74,502 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 38,974 लड़के और 35,528 लड़कियां थीं।परीक्षा में कुल 74,165 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 38,746 लड़के और 35,419 लड़कियां थीं। इनमें से कुल 61,157 विद्यार्थी पास हुए, जिनमें 30,847 लड़के और 30,310 लड़कियां हैं। 79.61% लड़के जबकि 85.58% लड़कियां पास हुई हैं।

MP में सीबीएसई के कुल 1252 स्कूल

मध्यप्रदेश में सीबीएसई के कुल 1252 स्कूल हैं। इस साल पहली बार है कि परीक्षा से 86 दिन पहले डेटशीट जारी की गई थी। इसकी वजह है कि इस बार स्कूलों ने समय से LOC यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स भरी है।

लड़कियों का रिजल्ट 6 फीसदी ज्यादा

लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में पिछले साल की तुलना में देशभर में पास होने वालों का प्रतिशत 0.41% बढ़ा है। लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91% से ज्यादा रहा, जो लड़कों से 5.94% अधिक है।

मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता सीबीएसई

CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।स्‍कूल से मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट रिजल्‍ट घोषित होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्‍कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्‍टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं।

संबंधित सामग्री

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

राज्य

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1835 करोड़ रुपये से ज्यादा, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसी की नजर न लग जाए नरसिंहपुर को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना के तहत 1.83 लाख करोड़ रुपये वितरित किए, और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।