MP industrial investment: एमपी में लगेगा उद्योगों का मेला,लुधियाना से मिले 15,60...

mp-industrial-investment-ludhiana-15606-crore-proposals

MP industrial investment: एमपी में लगेगा उद्योगों का मेला,लुधियाना से मिले 15,606 करोड़ के प्रस्ताव, युवाओं को मिलेगा नया भविष्य

mp industrial investment एमपी में लगेगा उद्योगों का मेलालुधियाना से मिले 15606 करोड़ के प्रस्ताव युवाओं को मिलेगा नया भविष्य

सीएम के इंटरैक्टिव सेशन में हुई बड़ी घोषणा

MP industrial investment:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लुधियाना दौरे के दौरान हुए इंटरैक्टिव सेशन में 15 उद्योग समूहों से कुल 15,606 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से मध्य प्रदेश में 20 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे। सीएम ने उद्योगपतियों से वन-टू-वन चर्चा कर राज्य की नीतियों से अवगत कराया।

 लुधियाना के उद्योगपतियों को दिया आमंत्रण

मुख्यमंत्री ने लुधियाना के उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने का खुला आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में पर्याप्त संसाधन, बेहतर नीतियां और निवेश के लिए अनुकूल वातावरण है। सरकार हर कदम पर निवेशकों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। read more: नक्सलियों ने पूर्व सरपंच का मर्डर कर सड़क पर फेंका शव

 एमपी में असीम व्यापारिक संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश भारत का एकमात्र राज्य है जहां हीरा, आयरन और अब सिंगरौली में सोने की खदानें मौजूद हैं। इस प्रकार राज्य में खनिज संपदा के साथ-साथ कृषि और उत्पादन क्षेत्र में भी बड़ी संभावनाएं हैं, जो निवेशकों के लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं।

 निवेशकों से भावनात्मक अपील

सीएम मोहन यादव ने उद्यमियों से भावनात्मक रूप से कहा कि वे मध्यप्रदेश में अपना ‘दूसरा घर’ बनाएं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार उन्हें जमीन, बिजली, पानी, श्रमिकों और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी, जिससे निवेश प्रक्रिया सुगम और सुरक्षित हो।

 पंजाब-मध्यप्रदेश की भाईचारे की भावना

MP industrial investment: मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे अनाज उत्पादन में पंजाब अग्रणी है, वैसे ही मध्यप्रदेश भी पीछे नहीं है। दोनों राज्य मिलकर देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि टेक्सटाइल सेक्टर के वर्कर्स की सैलरी में मध्यप्रदेश सरकार 5,000 रुपये की अतिरिक्त मदद देगी। read more: राजधानी में बंधक बनाकर मेडिकल छात्रा से रेप,बर्थडे के बहने बुलाया था घर  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।