MP Local News: भोपाल के स्नूकर क्लब में बेकरी संचालक पर जानलेवा हमला

mp-local-news-deadly-attack-on-bakery-operator-at-bhopals-snooker-club

MP Local News: भोपाल के स्नूकर क्लब में बेकरी संचालक पर जानलेवा हमला

mp local news भोपाल के स्नूकर क्लब में बेकरी संचालक पर जानलेवा हमला

MP Local News: भोपाल के लालघाटी इलाके में डेविड स्नूकर क्लब पर गेम खेल रहे हैं बेकरी संचालक पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। वह हाथ में पंच पहने था। आरोपी ने फरियादी पर एकाएक करीब सात वार किए। लहूलुहान युवक बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गयाआरोपी और फरियादी के बड़े भाई के बीच 10 दिन पहले विवाद हुआ था। इसी का बदला लेने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया। घटना बुधवार रात की है जिसका सीसीटीवी फुटेज, अब सामने आया है।

MP Local News: क्या है पूरा मामला

घटना 18 दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे की बताई जा रही है। उस समय स्नूकर क्लब में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुराने विवाद के चलते आरोपियों ने फरदीन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में फरदीन के सिर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

MP Local News: 10 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी थी 

फरियादी फरीद खान के मुताबिक आरोपी अमन के बड़े भाई जिब्रान भी डेविड पुल पर बैठता है। उम्र में उससे काफी बड़ा है लेकिन आए दिन गेम खेलने के दौरान गाली गलौज से बात करता था। अपने छोटे-मोटे खर्च उठाने का दबाव बनाता था। जब मैं उसकी हरकतों का विरोध करना शुरू किया तो आरोपी ने करीब 10 दिन पहले जान से मारने की धमकी दी। तब डेबिट के पुल पर ही हम दोनों के बीच बहस हुई, हालांकि लोगों ने समझा बूझकर बहस को शांत कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस के मुताबिक, हमले के आरोपी अमन और जिब्रान हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। कोहेफिजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।