MPL Scindia Cup 2025 Final: आज होगा फाइनल मुकाबला, पुरुष और महिला टीमों की भिड़ं...

mpl-scindia-cup-2025-final-men-vs-women-teams

MPL Scindia Cup 2025 Final: आज होगा फाइनल मुकाबला, पुरुष और महिला टीमों की भिड़ंत के गवाह बनेंगे दर्शक

mpl scindia cup 2025 final आज होगा फाइनल मुकाबला पुरुष और महिला टीमों की भिड़ंत के गवाह बनेंगे दर्शक

शंकरपुर स्टेडियम में खेला जाएगा दोनों वर्गों का फाइनल MPL Scindia Cup 2025 Final: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (MPL) सिंधिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला आज ग्वालियर के शंकरपुर स्थित माधवराव सिंधिया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का समापन दो रोमांचक मुकाबलों के साथ होगा... महिला और पुरुष वर्ग में। दोनों ही फाइनल मैच दर्शकों को जबरदस्त रोमांच का अनुभव कराने वाले हैं।

 महिला फाइनल: चंबल घड़ियाल्स बनाम बुंदेलखंड बुल्स

महिला फाइनल में चंबल घड़ियाल्स और बुंदेलखंड बुल्स के बीच कांटे की टक्कर होगी। यह मैच दोपहर 03:30 बजे शुरू होगा। खास बात यह है कि इस साल पहली बार MPL में महिला टीमों ने भाग लिया और दर्शकों को शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

 पुरुष फाइनल: भोपाल लियॉपर्ड्स बनाम चंबल घड़ियाल्स

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शाम 07:30 बजे शुरू होगा, जिसमें चंबल घड़ियाल्स और भोपाल लियॉपर्ड्स आमने-सामने होंगे। पूरे टूर्नामेंट में दोनों टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है, और अब खिताब को लेकर मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। read more: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का वाराणसी-जबलपुर दौरा,मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक में लेंगे हिस्सा, वीरांगना दुर्गावती को देंगे श्रद्धांजलि

टूर्नामेंट में कुल सात पुरुष और तीन महिला टीमों ने लिया हिस्सा

इस बार MPL सिंधिया कप में पुरुषों की सात टीमें शामिल थीं—ग्वालियर चिताह, जबलपुर रॉयल लायंस, बुंदेलखंड बुल्स, रीवा जाग्वार्स, भोपाल लियॉपर्ड्स, चंबल घड़ियाल्स और पिंक पैंथर्स। वहीं, महिला वर्ग में चंबल घड़ियाल्स, बुंदेलखंड बुल्स और भोपाल वूल्व्स ने हिस्सा लिया। महिला क्रिकेट को इस मंच पर मिलने वाली पहचान सराहनीय है।

सिंधिया रहेंगे फाइनल मुकाबलों में मौजूद

MPL Scindia Cup 2025 Final: फाइनल मुकाबले को देखने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दोपहर 3 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। उनकी मौजूदगी टूर्नामेंट की भव्यता और महत्व को और बढ़ा देती है। MPL का यह दूसरा सीजन 12 जून से शुरू हुआ था और 24 जून को इस रोमांचक फाइनल के साथ संपन्न हो रहा है। read more: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित, विसावदर और लुधियाना में AAP ने लहराया परचम

 

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।