Nainital Police: नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: कोसी नदी में उत्पात मचाने वालों पर कसा शिकंजा

nainital-police

Nainital Police: नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन: कोसी नदी में उत्पात मचाने वालों पर कसा शिकंजा

nainital police नैनीताल पुलिस का सख्त एक्शन कोसी नदी में उत्पात मचाने वालों पर कसा शिकंजा

Nainital Police: जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील और पर्यटक स्थलों जैसे नदी-नालों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य है कि किसी भी प्रकार की उत्पात, शांति भंग या नियमों की अवहेलना करने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। [caption id="attachment_87060" align="alignnone" width="300"]Nainital Police Nainital Police[/caption]

Nainital Police: 10 लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई

इसी क्रम में रामनगर क्षेत्र की गार्जिया चौकी अंतर्गत आने वाले झूला पुल और कोसी नदी क्षेत्र में चौकी प्रभारी गगनदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान नदी के अंदर और उसके आसपास उत्पात मचाते हुए पाए गए 10 लोगों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की गई।

Nainital Police: 26 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की

इसके अलावा, पुलिस ने कोसी नदी क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए लोगों पर भी शिकंजा कसा। नदी के अंदर घुसाए गए 6 वाहनों को सीज कर दिया गया और 16 चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। कुल मिलाकर 26 व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

Nainital Police: पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहें

नैनीताल पुलिस ने इन सभी व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी है कि वे भविष्य में नियमों का पालन करें, सार्वजनिक स्थानों को नुकसान न पहुंचाएं और प्राकृतिक स्थलों को प्रदूषित न करें। नदी-नालों में वाहन उतारना, गंदगी फैलाना या हुल्लड़बाजी करना कानून के तहत अपराध है और यदि दोबारा ऐसा आचरण पाया गया, तो कठोर पुलिस कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ

इस अभियान से साफ संदेश गया है कि उत्तराखंड पुलिस पर्यावरण संरक्षण और सार्वजनिक शांति के प्रति पूरी तरह सतर्क है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।