NEET Paper Leak: 7 लोग गिरफ्तार, एक ही परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन, 5वें के लिए खरीदा पेपर

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला

NEET Paper Leak: 7 लोग गिरफ्तार, एक ही परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन, 5वें के लिए खरीदा पेपर

NEET UG 2026 के पेपर लीक मामले में CBI ने जयपुर और अन्य शहरों से कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें बड़ी रकम के लिए पेपर खरीदने और बेचने की घटना शामिल है।

neet paper leak 7 लोग गिरफ्तार एक ही परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन 5वें के लिए खरीदा पेपर

NEET UG 2026 पेपर लीक मामला |

NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI की जांच लगातार खुलासे हो रहे है। इस मामले में जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी एक ही परिवार के 3 सदस्यों समेत कुल 7  आरोपियों की गिरफ्तारी ने पूरे राजस्थान में सनसनी फैला दी। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने गुरुग्राम से लाखों रुपये में पेपर खरीदा और फिर उसे सीकर में अभ्यर्थियों को बेच दिया था।

7 लोग गिरफ्तार

NEET पेपर लीक मामले में 3 राज्यों से अब तक 7 लोगों को पकड़ा जा चुका है। इनमें महाराष्ट्र से 3, राजस्थान से 3 और हरियाणा का 1 युवक शामिल है। बुधवार को महाराष्ट्र के पुणे से एक महिला और अहिल्यानगर का युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला का नाम मनीषा वाघमारे है, जो ब्यूटीशियन का काम करती है। अहिल्यानगर से धनंजय निवृत्ति लोखंडे (26) को पकड़ा गया। 12 मई को नासिक से शुभम खैरनार को हिरासत में लिया जा चुका है। CBI तीनों से पूछताछ कर रही है। 

फर्जीवाड़े का खुलासा

राजस्थान SOG के मुताबिक, राजस्थान में करीब 1000 कैंडिडेट तक ये पेपर पहुंचा था। SOG ने गुरुग्राम से BAMS फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट यश यादव को हिरासत में लिया। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। CBI जांच के मुताबिक जयपुर के जमवारामगढ़ निवासी दो भाई मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल ने गुरुग्राम के यश नामक व्यक्ति से करीब 30 लाख रुपये में NEET UG 2026 का पेपर खरीदा था। इसके बाद इस पेपर को सीकर में अभ्यर्थियों को बेचा था। जांच एजेंसियों का यह दावा है कि व्हाट्सएप पर भेजे गए ‘गेस पेपर’ और सीकर से जुड़े ईमेल के जरिए इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

परिवार के 4 बच्चों का सिलेक्शन

इस मामले में एक और खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक पिछली बार भी मांगीलाल और दिनेश के परिवार से 4 बच्चों का NEET में चयन हुआ था। इनमें मांगीलाल का बेटा विकास, उसकी बेटी और परिवार की 2 अन्य बेटियां शामिल थीं। चारों बच्चों ने सीकर से कोचिंग ली थी। अब जांच एजेंसियां इस एंगल पर भी ध्यान दे रही हैं कि क्या पिछली बार भी किसी तरह की गड़बड़ी या पेपर खरीदने जैसी घटना  हुई थी। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है। पूरी खबर......

संबंधित सामग्री

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

राज्य

राजस्थान में महंत देवानंद महाराज की बेरहमी से हत्या!

In Kota, Rajasthan, Mahant Devanand Maharaj was killed with sharp weapons by unknown attackers, sparking tension in the area.

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

राज्य

ट्विशा की प्रेगनेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर CBI का फोकस, जेल मुख्यालय ने मां-बेटे को VIP ट्रीटमेंट की मांगी रिपोर्ट

CBI ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में प्रेग्नेंसी कॉन्ट्रोवर्सी पर जांच कर रही है, जहाँ उसके पति समर्थ और उसके बीच विवाद था।

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

राज्य

CM भजनलाल ने की वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत, 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर जयपुर में बरगद का पौधा लगाकर राजस्थान में 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

देश-विदेश

राजस्थान में इबोला वायरस का पहला केस, युगांडा की युवती में मिले लक्षण, अब तक 200 लोगों की मौत

युगांडा से जयपुर आई युवती में इबोला जैसे लक्षण मिले। संक्रमण की पुष्टि के लिए सैंपल पुणे भेजा गया। WHO ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया।

राजस्थान में मॉडिफाइड वाहनों की खैर नहीं, CM ने जारी किए निर्देश

राज्य

राजस्थान में मॉडिफाइड वाहनों की खैर नहीं, CM ने जारी किए निर्देश

राजस्थान में CM भजनलाल शर्मा ने मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ तीनों विभागों का संयुक्त अभियान शुरू करने के निर्देश दिए।