मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब में बिजली प्रोजेक्ट शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सतौज गांव में 8 करोड़ रुपये की लागत से बिजली की तारों को भूमिगत करने के पायलट प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बिजली की तारों को भूमिगत करने की परियोजना शुरू की

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को अपने पैतृक गांव सतौज से बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करने के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के किसी भी अन्य राज्य ने अब तक ग्रामीण स्तर पर ऐसी आधुनिक व्यवस्था के बारे में नहीं सोचा है। इस प्रोजेक्ट का कुल बजट लगभग 8 करोड़ रुपये है।

41 किलोमीटर लंबी तारें जमीन के नीचे बिछाई जाएंगी। गांव की सड़कों से करीब 382 बिजली के खंभे पूरी तरह हटा दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में सिर्फ बिजली के खंभे लगवाने के नाम पर जमकर राजनीति और भ्रष्टाचार होता था। लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी। 

बिजली संकट की आशंकाओं को खारिज करते हुए सीएम ने कहा कि पंजाब सरकार ने खुद के थर्मल प्लांट खरीदे हैं और कोयले की खदानें शुरू करवाई हैं। वर्तमान में राज्य के पास 45 दिन का अतिरिक्त कोयला स्टॉक मौजूद है। 

एक सच्ची श्रद्धांजलि है यह

ढीली और लटकती बिजली तारों के खतरों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके अपने गांव सतौज के तीन होनहार युवाओं की मौत इसी बिजली नेटवर्क की लापरवाही के कारण हुई थी। उन्होंने कहा कि यह भूमिगत प्रोजेक्ट उन मृत बच्चों के परिवारों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। 

मोदी पर निशाना साधा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपनी आर्थिक विफलताओं का दोष खाड़ी देशों की परिस्थितियों पर मढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि प्रधानमंत्री संसद में आकर अपनी सभी विदेश यात्राओं के समझौतों को सार्वजनिक करें। 

संबंधित सामग्री

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव!

जुर्म गाथा

पंजाबी सिंगर यशइंदर कौर की हत्या, नहर में मिला शव!

Inder Kaur, a popular Punjabi singer, was found dead in a canal, days after being kidnapped at gunpoint. The police are investigating the case.

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

राज्य

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटना के गुरुद्वारे में माथा टेका और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं होने देगी AAP, पंजाब में हर बूथ पर रखी जाएगी नजर: सीएम मान

राज्य

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी नहीं होने देगी AAP, पंजाब में हर बूथ पर रखी जाएगी नजर: सीएम मान

पंजाब में वोटर सूची संशोधन की प्रक्रिया में सख्ती से निगरानी रखने का वादा किया है भगवंत मान ने, कहा कि कोई भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटेगा।

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

राज्य

विदेश यात्राओं को लेकर पीएम मोदी पर बरसे पंजाब सीएम मान, बोले- “खुद वर्क फ्रॉम होम क्यों नहीं करते?”

भगवंत मान ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए पूछा कि जब देशवासियों से विदेश यात्राओं से बचने की अपील की जा रही है, तो प्रधानमंत्री खुद ऐसा क्यों नहीं कर रहे।

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

जुर्म गाथा

दूसरी शादी को लेकर मचा खूनी विवाद: पंजाब में पूर्व सैनिक ने बेटे को गोली मारी, फिर खुद भी दे दी जान

पंजाब के न्यू अगर नगर में एक पिता ने अपने बेटे की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिवार में चल रहे विवाद के चलते हुई यह घटना।