सीएम मोहन का खेती-किसानी पर फोकस,गणतंत्र दिवस पर किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

republic-day-2026-big-announcements-for-farmers

सीएम मोहन का खेती-किसानी पर फोकस,गणतंत्र दिवस पर किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

सीएम मोहन का खेती-किसानी पर फोकसगणतंत्र दिवस पर किसानों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

Republic Day 2026 Big Announcements Farmers: इस बार 26 जनवरी सिर्फ परेड और भाषण तक सीमित नहीं रहने वाला. संकेत साफ हैं कि राज्य सरकार खेती-किसानी को लेकर बड़ा संदेश देने जा रही है। किसानों तक सीधे असर डालने वाली घोषणाओं की उम्मीद है, और शायद ये घोषणा गांव-गांव, घर-घर तक पहुंचे. प्रदेश सरकार ने 2026 को कृषि कल्याण वर्ष घोषित करने का ऐलान किया है। साल की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यह वर्ष खेती-किसानी और ग्रामीण कल्याण पर केंद्रित होगा।

कृषि कल्याण वर्ष की तैयारियां

सरकार ने कृषि, उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण, राजस्व और वनिकी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठकें की हैं। इसके अलावा किसानों, गैर-सरकारी संगठनों और शैक्षणिक संस्थाओं से सुझाव भी लिए गए। इन सभी सुझावों को मिलाकर साल भर की विस्तृत योजना तैयार की गई है. योजना का लक्ष्य सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि इसका असर सीधे खेतों और किसानों की रोजमर्रा की जिंदगी में दिखना चाहिए

हर गांव, हर घर तक पहुंचेगी सरकार

सरकार अब प्रयास कर रही है कि किसानों तक योजनाओं का लाभ सहज और तेज़ तरीके से पहुंचे। कई योजनाओं में आवेदन और प्रक्रिया जटिल हैं, इससे किसानों को अक्सर परेशानी होती है। इसे दूर करने के लिए विशेष अभियान चलाने की तैयारी है. गांवों में अधिकारी किसानों से सीधे मिलेंगे, उनकी समस्याएं जानेंगे और कार्यक्रमों का प्रचार करेंगे। इससे योजना केवल सरकारी दस्तावेज़ तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि असर जमीन पर भी दिखेगा।

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर जोर

कृषि कल्याण वर्ष में पशुपालन को विशेष प्राथमिकता दी गई है। खासकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की योजना पर फोकस है। मुख्यमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस योजना की जानकारी साझा की थी. ग्रामीण इलाकों में कई किसान पहले से ही दूध उत्पादन से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं। सरकार चाहती है कि यह मॉडल पूरे राज्य में अपनाया जाए, जिससे खेती के साथ-साथ पशुपालन भी आय का मजबूत जरिया बन सके।

26 जनवरी पर क्या-क्या घोषणाएं हो सकती हैं

  • किसानों की योजनाओं के नियमों में सुधार और सरलीकरण
  • विशेष कृषि अभियान की शुरुआत
  • दुग्ध उत्पादन और पशुपालन से जुड़ी नई पहल
  • पंचायत और ब्लॉक स्तर तक खेती-किसानी से जुड़े कार्यक्रम
 

संबंधित सामग्री

MP में पेयजल संकट पर सरकार सख्त, हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम; CM डॉ यादव ने दिए कड़े निर्देश

राज्य

MP में पेयजल संकट पर सरकार सख्त, हर जिले में बनेगा कंट्रोल रूम; CM डॉ यादव ने दिए कड़े निर्देश

मध्यप्रदेश में बढ़ती गर्मी और पेयजल संकट के चलते मुख्यमंत्री ने आपात कदम उठाए हैं, जिसमें नियमित जल आपूर्ति और सख्त निगरानी शामिल है।

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

राज्य

“जल संरक्षण केवल नीति नहीं, राष्ट्र निर्माण का संकल्प”: मप्र सीएम’ डॉ यादव ने गंगा दशहरा अवसर पर लिखा ब्लॉग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जल संरक्षण भारत में विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है, जिससे जल समस्या में कमी आई है।

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

राज्य

बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम पहुंचे मप्र सीएम डॉ यादव, बोले- ‘ऐसा लग रहा मानो देवलोक में हूं’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और आध्यात्मिक संदेशों के बीच विद्यार्थियों से संवाद किया।

नशे की लत बनी दोहरे हत्याकांड की वजह! दिल्ली के गोविंदपुरी में महिला, बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

जुर्म गाथा

नशे की लत बनी दोहरे हत्याकांड की वजह! दिल्ली के गोविंदपुरी में महिला, बेटे की हत्या का सनसनीखेज खुलासा

दिल्ली के गोविंदपुरी में मां और बेटे की हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई को गिरफ्तार किया, जिसने सलाह से नाराज होकर हत्या की।

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

राज्य

“300 यूनिट का वादा, 125 यूनिट भी छीनी”: जयराम ठाकुर ने बोला हिमाचल की सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी में कांग्रेस सरकार पर वादों से पीछे हटने और बिजली सब्सिडी समाप्त करने का आरोप लगाया।