Kota Retired Fauji Murder: राजस्थान के कोटा में एक रिटायर्ड फौजी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, पत्नी का आरोप है पति उससे मार पीट करता था।

डीएसपी मनीष शर्मा का बयान
इस मामले पर DSP मनीष शर्मा ने कहा कि- 'रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की हत्या के मामले में सामने आया है कि वे अपनी पत्नी दीपिका के साथ मारपीट करते थे। वे पत्नी के साथ मारपीट करते थे। घटना वाली रात पत्नी ने अपने प्रेमी देवेश को घर बुलाया था। रात 12 बजे के करीब वह अपने दोस्त विष्णु के साथ अपनी प्रेमिका यानी रिटायर्ड फौजी की पत्नी के घर आवली पहुंचा था।'

उन्होंने आगे कहा कि-
'दोनों ने रिटायर्ड फौजी के साथ बैठकर शराब पी थी। पत्नी-पत्नी के बीच झगड़े की बात को लेकर प्रेमी देवेश की रिटायर्ड फौजी से कहासुनी और धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद आरोपियों ने मनोज का गला घोंट दिया।
हत्या करने के बाद देवेश और विष्णु चले गए। अगले दिन सुबह वापस दोनों रिटायर्ड फौजी के घर पहुंचे और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। पड़ोसियों के शक होने पर दोनों वहां से भाग गए। आरोपी देवेश ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। वह फरारी काटने के लिए हिंडौन सिटी, करौली जा रहा था, जिसे पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।'

देवेश को पहले से जानता था मनोज
पुलिस सूत्रो के अनुसार, रिटायर्ड फौजी मनोज और देवेश एक- दूसरे को जानते थे। पहले मनोज परिवार के साथ खेड़ली फाटक इलाके में रहते थे। देवेश भी उसी इलाके में रहता था। उसका मनोज के घर आना-जाना था।
रिटायर्ड फौजी 4-5 महिने से अजमेर में जॉब कर रहा था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ कोटा में रहती थी। छुट्टियों में कोटा आता था। इसी बीच पत्नी का देवेश के साथ नजदीकियां बढ़ गई। दीपिका प्रेमी से पति से परेशान रहने और पैसे न देने की बात कहती थी।
शक के बाद बहस फिर हत्या
रिटायर्ड पति मनोज को पत्नी दीपिका और देवेश पर शक था, इसी के चलते एक दिन जब वो छुट्टी पर घर आया पत्नी से कहा-सुनी हो गई। इसके बाद ही पत्नी ने अपने प्रेमी देवेश को बुलाया था। फिर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। फिर पत्नी ने पीहर वालो को मौत की सूचना दी।