सारा के साथ केदारघाटी-बजरंग दल, बोले - एक्ट्रेस संस्कार से हिंदू

sara-ali-khan-kedarnath-visit-bajrang-dal-statement-hindu-sanskar

सारा के साथ केदारघाटी-बजरंग दल, बोले - एक्ट्रेस संस्कार से हिंदू

सारा के साथ केदारघाटी-बजरंग दल बोले - एक्ट्रेस संस्कार से हिंदू

Sara Ali Khan Kedarnath: सारा अली खान के केदारनाथ धाम में एंट्री को लेकर चल रहे विवाद के बीच बजरंग दल, केदारघाटी और श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय उनके समर्थन में आए हैं। बजरंग दल के राज्य मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि अगर किसी के मन में भगवान के प्रति श्रद्धा है, तो उसका सम्मान होना चाहिए। उन्होंने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ और ‘सर्वे भवंतु सुखिनः’ का जिक्र करते हुए आस्था की स्वतंत्रता पर जोर दिया।

सारा अली खान

‘सारा संस्कार से हिंदू’

वहीं BKTC के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि सारा अली संस्कार से हिंदू हैं और उनके माथे का त्रिपुंड उनकी आस्था की गवाही देता है। जब सारा दर्शन के लिए आती हैं, तो उनका आचरण और श्रद्धा साफ नजर आती है, ऐसे में आपत्ति जैसी कोई बात नहीं है।

बता दे कि श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने 2 दिन पहले कहा था कि केदारनाथ धाम में प्रवेश के लिए सारा अली को एफिडेविट देकर यह बताना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है।

गैर-सनातनियों के लिए नियम

दरअसल, 17 मार्च को बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर BKTC ने सब-कमेटी गठित की थी, जो एक विशेष SOP तैयार कर रही है। इसी व्यवस्था के तहत आस्था से जुड़े प्रमाण की बात सामने आई है। इसी के बाद सारा अली खान पर सवाल उठने लगे। केदारघाटी के स्थानीय लोग भी सारा के समर्थन में खुलकर सामने आए। स्थानीय निवासियों ने कहा कि यदि सारा बाबा केदार के दर्शन के लिए आती हैं, तो उनका स्वागत है। उनका कहना है कि सारा अली खान पहले भी कई बार यहां आ चुकी हैं और स्थानीय लोगों के साथ बैठकर खाना खाने के साथ चाय भी पी चुकी हैं।

[caption id="attachment_141922" align="alignnone" width="1328"]कई बार केदारनाथ आ चुकी सारा अली खान कई बार केदारनाथ आ चुकी सारा अली खान[/caption]

सारा कई बार आ चुकी केदारनाथ 

सारा अली खान का केदारनाथ से खास जुड़ाव रहा है। फिल्म ‘केदारनाथ’ के बनने के बाद वह कई बार केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंच चुकी हैं और अब तक बिना किसी रोक-टोक के पूजा करती रही हैं। हालांकि प्रस्तावित नई व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें भी अन्य श्रद्धालुओं की तरह तय प्रक्रिया का पालन करना पड़ सकता है।

Sara Ali Khan Kedarnath: रुद्रनाथ के दर्शन

सारा अली ने अक्टूबर में चमोली में स्थित चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले दर्शन किए थे। इस दौरान सारा 20km पैदल चलकर मंदिर पहुंची थी। सारा अली ने अपनी ये यात्रा चमोली के गोपेश्वर के गंगोल गांव से शुरू की थी।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।