पहले फोन पटका फिर आरक्षक ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान मौत

shahdol-police-constable-suicide-on-duty-phone-slam-incident

पहले फोन पटका फिर आरक्षक ने खुद को मारी गोली, ड्यूटी के दौरान मौत

पहले फोन पटका फिर आरक्षक ने खुद को मारी गोली ड्यूटी के दौरान मौत

Shahdol Police Constable Suicide: शहडोल में पुलिस लाइन स्थित रक्षित केंद्र में ड्यूटी के दौरान एक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली। घटना बीती रात करीब 1:25 बजे की है। क्वार्टर गार्ड ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल शिशिर सिंह राजपूत (29) ने ड्यूटी के लिए दी गई सर्विस राइफल से अपनी गर्दन के पास गोली मारी, जो सिर से पार हो गई। जिससे कॉन्स्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई।

खुद पर किया फायर

जानकारी के मुताबिक घटना से ठीक पहले कांस्टेबल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इसी दौरान उसने मोबाइल जमीन पर फेंका और राइफल से खुद पर फायर कर लिया। मौके से टूटा हुआ फोन और सर्विस राइफल बरामद हुई है। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास सो रहे अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस और पुलिस लाइन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।  [caption id="attachment_129811" align="alignnone" width="619"]कांस्टेबल कुर्सी पर बैठकर अलाव ताप रहा था कांस्टेबल कुर्सी पर बैठकर अलाव ताप रहा था[/caption]

फोन पर बात करते वक्त विवाद

शुरूआती  जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस आगे जांच कर रही है। फिलहाल आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल की जांच की जा रही है। टूटा मोबाइल मोबाइल जब्त कर लिया गया है। कॉन्स्टेबल ने 2 दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था। वह उसी मोबाइल से कुर्सी पर अलाव तापते हुए बात कर रहा था। बात करते समय विवाद हुआ तो उसने मोबाइल इतनी जोर से पटका कि वह चकनाचूर हो गया। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद भी शव कुर्सी पर ही रखा था, जैसे वह वहीं सो रहा हो।

Shahdol Police Constable Suicide: जबलपुर का निवासी मृतक

बता दे, शिशिर सिंह मूल रूप से जबलपुर का निवासी था। उसे साल 2013 में बाल आरक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 2015 में 18 साल का होने के बाद वह नियमित आरक्षक के पद पर नियुक्त हुआ। हाल में वह शहडोल पुलिस लाइन में पदस्थ था। परिवार में उसकी मां और 3 बहनें हैं। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।