शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा सैफई पहुंची। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने शंकराचार्य का स्वागत किया, और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया।
गाय हमारे लिए पूज्य
डिंपल यादव ने कहा- हम यादव वंशी लोग हैं। गाय हमारे लिए पूज्य रही है। उसे बचाने के लिए जो बन पड़ेगा, हम लोग करेंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आपकी इस लड़ाई में हम साथ खड़े हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव ने शंकराचार्य के सामने माथा टेका था। कन्नौज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को सड़क पर रात बितानी पड़ी थी, इसके लिए डिंपल ने उनसे माफी मांगी थी।
डिंपल यादव ने लिया आशीर्वाद
बता दे सैफई के एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में कार्यक्रम हुआ। इसमें सांसद आदित्य यादव, विधायक तेज प्रताप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, अभयराम यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर लगी भगवान श्रीकृष्ण की 60 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। डिंपल यादव ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि सैफई में हम आपका अभिनंदन करते हैं, आपको प्रणाम करते हैं, आपको नमन करते हैं।