Shivpuri: नकली घी में बना भंडारे का प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार, कई लोग अस्पताल में भर्ती

shivpuri-food-poisoning-bhandara-fake-ghee-halwa-incident

Shivpuri: नकली घी में बना भंडारे का प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार, कई लोग अस्पताल में भर्ती

shivpuri नकली घी में बना भंडारे का प्रसाद खाने से 250 लोग बीमार कई लोग अस्पताल में भर्ती

Shivpuri Food Poisoning: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस तहसील के मोहराई गांव में गणेश उत्सव के अवसर पर आयोजित भंडारे में हलवा प्रसाद के रूप में परोसा गया। लेकिन यह हलवा किसी आशीर्वाद से कम और जहर से ज़्यादा साबित हुआ।हलवा खाने के बाद करीब 250 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ गई, जिसमें उल्टी और दस्त के लक्षण पाए गए। कुछ की हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

प्रसाद में बंटा नकली घी से बना हलवा

दरअसल, शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील के मोहराई गांव में भंडारे में देसी घी से बना हुआ हलवा प्रसाद के रूप में परोसा गया. जिस घी में प्रसाद बना था उसका डिब्बा सामने आया. घी के इस डिब्बे पर साफ तौर पर लिखा है कि ये घी इंसानों के खाने के योग्य नहीं है. इसके बावजूद इस घी से हलवा बनाकर परोसा गया.

250 से ज्यादा लोग बीमार

हलवा खाने के बाद करीब 250 ग्रामीण बीमार पड़ गए. सभी मरीजों में उल्टी-दस्त की शिकायत सामने आई. हालांकि कुछ लोगों की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ितों का इलाज करना शुरू किया.

रात को मचा कोहराम, आधे घंटे में बिगड़ी हालत

जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात गणेश उत्सव के दौरान एक भंडारे में यह नकली घी से बना हुआ हलवा प्रसाद के रूप में  परोसा गया था. भंडारे के आधे घंटे बाद गांव में हड़कंप मचा गया. दरअसल, हलवा खाने के महज आधे घंटे बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ गई और करीब ढाई सौ लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गए.

कई मरीज अस्पताल में भर्ती

मामले की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार किया गया. साथ ही घी और अन्य खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए. राहत की बात यह है कि किसी भी मरीज की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही, लेकिन कुछ मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करना पड़ गया है.

घी और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच में

कोलारस एसडीएम अनूप शर्मा ने बताया कि हम स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि जो घी उपयोग किया गया था, वह पूरी तरह से इंसानों के खाने योग्य नहीं था. घी का डिब्बा दिखाकर हमने ग्रामीणों को बताया. इसे संज्ञान में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. नकली घी का सैंपल लिया गया है. उन्होंने बताया कि जिम्मेदारों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी. किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं है... लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर हमने स्वास्थ्य टीम को निगरानी के रूप में गांव में रखा हुआ है. Read More :- मोदी-जिनपिंग की 50 मिनट बातचीत: सीमा पर शांति, ड्रैगन-हाथी की दोस्ती! Watch Now :- साल में एक बार खुलता है राधा रानी का मंदिर

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।