‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

सियासी घमासान तेज

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

‘खरगे पर fir दुर्भाग्यपूर्ण’ बोले हिमाचल सीएम सुक्खू केंद्र पर जमकर साधा निशाना

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना | None

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ दर्ज शिकायत को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को इस कार्रवाई को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए इस तरह के कदम उठाए जा रहे हैं।

‘कांग्रेस नहीं डरने वाली’, खरगे के साथ खड़ी पार्टी: सीएम सुक्खू

Himachal सीएम सुक्खू

शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट कहा कि कांग्रेस पार्टी इस तरह के दबाव में आने वाली नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पूरी पार्टी मल्लिकार्जुन खरगे के साथ मजबूती से खड़ी है और हर परिस्थिति में उनका समर्थन करेगी।

भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर बोला हमला

फिर हिमाचल मुख्यमंत्री ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की नीतियों को राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक तो पारित किया, लेकिन इसे लागू करने के लिए जनगणना से जोड़कर टालमटोल किया जा रहा है।

शिकायत में PM पर टिप्पणी को लेकर आरोप

गौरतलब है कि धर्मशाला थाना में भाजपा से जुड़े अधिवक्ता एवं प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी विश्व चक्षु ने खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी से देश के सर्वोच्च पद का अपमान हुआ है और इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

‘भाजपा की कथनी-करनी में फर्क’

सीएम सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा के “हाथी के दांत दिखाने के और, खाने के और” हैं, जो उसकी नीतियों में साफ नजर आता है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर हिमाचल प्रदेश की आर्थिक मदद घटाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया गया है, जिससे राज्य पर आर्थिक दबाव बढ़ा है। साथ ही, प्रधानमंत्री द्वारा घोषित 1500 रुपये की सहायता राशि भी अभी तक नहीं मिली है, जिस पर भाजपा चुप्पी साधे हुए है।

मल्लिकार्जुन खरगे

अंत में सुक्खू ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज का सम्मान होना चाहिए और इस तरह की कार्रवाइयों से लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है। उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

संबंधित सामग्री

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

देश-विदेश

जनता को फिर झटका, अमूल दूध की कीमतों में की वृद्धि

अमूल ने दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की, जो 14 मई से लागू होगी। पशु आहार और ट्रांसपोर्टेशन लागत में वृद्धि के कारण हुई महंगाई।

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ के CM ने घटाया काफिला

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच, प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने काफिले में वाहनों की संख्या घटाई और EV शामिल करने की योजना बनाई।

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

राज्य

हरियाणा निकाय चुनाव: BJP की बढ़त से विपक्ष बैकफुट पर, CM सैनी ने जताई बड़ी जीत की उम्मीद

हरियाणा के नगर निगम चुनावों में BJP ने प्रमुख बढ़त हासिल की। मेयर पद के लिए तीन नगरों में आगे चल रहे हैं। सीएम सैनी ने जीत का दावा किया।

क्या आपने कभी आम की कढ़ी खाई हैं? इस तरह बनाए टेस्टी कढ़ी..

लाइफ स्टाइल

क्या आपने कभी आम की कढ़ी खाई हैं? इस तरह बनाए टेस्टी कढ़ी..

Discover the unique 'Mango Curry' by Chef Ranveer Brar, blending yogurt, coconut milk, and spices for a royal taste this summer.

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

देश-विदेश

Cannes Film Festival 2026 Begins: कान्स की ओपनिंग सेरेमनी में आलिया ने बिखेरा जलवा, रीजनल सिनेमा की भी दिखेगी झलक

The Cannes Film Festival 2026 has kicked off, highlighting Indian regional cinema and Bollywood. Alia Bhatt and other Indian stars grace the event.