पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

Husband Murders Wife's Lover

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट!

In Bihar's Motihari, a man unexpectedly returned home to find his wife with her lover, leading to a violent confrontation and the lover's murder.

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट

पत्नी से मिलने आया बॉयफ्रेंड, पति ने जला दिया प्राइवेट पार्ट! |

Tabbu Confesses Husband Kills Lover: बिहार के मोतीहारी शहर में पत्नी से मिलने आए बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी। दरअसल पति बाहर रहता था, इस वजह से पत्नी ने प्रेमी को रात को मिलने बुलाया लेकिन अचानक पति आ गया। फिर उसने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया और प्रेमी के साथ जमकर मारपीट की फिर उसकी हत्या कर दी। 

आरोपी पत्नी का बयान

पत्नी तब्बू ने बताया कि- 'मेरा पति असलम नेपाल में रहता है, काफी दिनों से घर नहीं आया था। उसके दोस्त से मेरा अफेयर हो गया था। इसका शक पति को हो गया था। दो दिनों से अजय घर आने के लिए कह रहा था, कहता था -लुधियाना से तुम्हारे लिए गिफ्ट लेकर आया हूं, एक बार मिल लो।  मैंने सोचा उसे रात में बुलाऊंगी ताकि किसी को पता नहीं चले, लेकिन मेरी किस्मत खराब थी। जैसे ही वो घर आया तो मेरा पति भी आ गया। उसने उसको बहुत पीटा, उसके प्राइवेट पार्ट में आग लगा दी और गला घोंटकर मार दिया।'

जानिए क्या है पूरा मामला?

साल 2020 में बरियापुर निवासी 19 साल की तब्बू खातून ने अपने चचेरे भाई 24 वर्षीय मोहम्मद असलम से घर से भागकर शादी कर ली थी, क्योंकि शादी को लेकर परिवार राजी नहीं था, इस दौरान अजय ने दोनों की घर से भगाने से लेकर किराए के मकान में बसाने तक मदद की थी।

इसके बाद तब्बू और असलम लोहरिया पंचायत में किराए के मकान में रहने लगे। आरोपी असलम पिकअप ड्राइवर था। अजय का घर असलम के घर के ही पास था। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी। 

तब्बू से हुई अजय की पहचान

अजय अकसर असलम के घर आता रहता था। तब्बू के अनुसार, 'जब भी उसे असलम की जानकारी लेनी होती थी, वह अजय को फोन कर पूछती थी। करीब एक साल तक ऐसा ही चलता रहा।'

लॉकडाउन के दौरान असलम की नौकरी चली गई, तो अजय ने ही उसे दूसरी नौकरी दिलवाई। साल 2023 तक आते-आते तब्बू और अजय के बीच की जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। दोनों की फोन पर बातचीत होने लगी।

तब्बू ने बताया कि-

'अजय उसे पसंद करता था और उसके करीब आना चाहता था, जबकि वह उसे सिर्फ दोस्त मानती थी।' उसने आगे बताया कि 'अजय अक्सर कहता था कि अगर वह उससे अकेले में मिलेगी और बात करेगी, तो वह शराब पीना छोड़ देगा।' तब्बू ने कहा कि- उसका बच्चा नहीं था, इस वजह से वो अजय से बात कर लेती थी, लेकिन 2023 में बच्चा हुआ। इसके बाद उसने अजय से बातचीत कम कर दी और परिवार पर ध्यान देने लगी। लेकिन अजय के पास तब्बू के साथ की कुछ तस्वीरें थी।

नेपाल में रहता था पति

तब्बू ने बताया कि- 'साल 2024 में पति असलम की पिकअप से एक व्यक्ति को ठोकर लग गई, जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस फरार ड्राइवर को ढूंढ रही थी। इसी से बचने के लिए असलम नेपाल भाग गया और वहीं काम करने लगा। वह कभी-कभी फोन करता था, तो बातें हो जाती थीं। जरूरत पड़ने पर कुछ पैसे भी भेजता था।

इधर, अजय अक्सर मुझसे मिलने की कोशिश करता था। वह किसी न किसी बहाने घर आ जाता था, लेकिन जब उसे लगा कि मैं उससे दूरी बना रही हूं, तो उसने मेरे साथ खिंचवाई फोटो मेरे पति को भेज दी और अवैध रिश्ते का दावा कर दिया।'

महिला ने आगे बताया कि-

'मेरा पति नाराज होकर नेपाल से सीधा मेरे पास पहुंचा और मुझे पीटा। इसके बाद वह मुझे किराए के कमरे से अपने घर ले गया, जहां मेरा ससुराल था। यह अजय के घर से कुछ ही दूरी पर है। ससुराल में मुझे छोड़कर असलम फिर से नेपाल चला गया और अजय भी नौकरी करने लुधियाना चला गया।

करीब दो साल तक वह वहीं काम करता रहा। बीच-बीच में उसका फोन आता रहता था। इसी साल होली पर वह घर आया था। पिछले कुछ दिनों से वह मेरे घर के आसपास भटकने लगा था। वह फोन पर कहता था, ‘लुधियाना से तुम्हारे लिए गिफ्ट लेकर आया हूं, एक बार मिल लो।’ उसके बार-बार जिद करने के बाद मैंने उसे घर बुलाने की सोच ली।'

8 मई को अजय की कर दी हत्या

महिला ने बताया कि- '8 मई, 2026 की सुबह असलम से बात हुई थी। वह घर आने की बात कर रहा था, लेकिन कब आएगा ये फिक्स नहीं था। मेरे सास-ससुर और उनका परिवार मुझसे अलग रहते थे, इसलिए ज्यादा खोजबीन नहीं करते थे।

मैंने सोचा कि अजय को उसी रात घर बुला सकती हूं। मैंने उसे कहा, ‘रात में आना जिससे किसी को पता नहीं चलना चाहिए।’ रात करीब 11 बजे अजय आया। वह बाहर से कुछ नमकीन और समोसे लाया था।
मैंने भी खाना बना लिया था। हम साथ में खाना शुरू करने ही वाले थे कि असलम आ पहुंचा। मुझे इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उसने पहले मुझे थप्पड़ मारे और दूसरे कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद दोनों में मारपीट होने लगी।'

पति ने अजय के साथ की मारपीट

तब्बू ने आगे कहा कि- 'मुझे अंदर से सिर्फ मारपीट की आवाजें आ रही थीं। करीब दो घंटे बाद असलम ने मेरे कमरे का दरवाजा खोला और फरार हो गया। मैंने आंगन में जाकर देखा तो वहां खून के छींटे थे। मैंने उन्हें साफ कर दिया और फिर जाकर सो गई।

सुबह जब उठी तो गांव में हल्ला हो गया कि अजय की लाश उसके घर के पीछे मिली है। इसके थोड़ी देर बाद ही पुलिस आई और मुझे उठा ले गई।'

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची पूंछताछ करने पर पता चला कि- तब्बू का अजय से अफेयर था।  इसके बाद जब पुलिस ने जांच की और महिला के घर पहुंची तो वहां आंगन में खून के निशान मिले और वहीं रस्सी भी तब्बू के आंगन में टंगी मिली, जिसके सहारे अजय को मारने के बाद उसके गले में फंदा लगाया गया था।

फिलहाल पुलिस ने शव को हिरासत में लेकर आरोपी की तलाश कर रही है। 


 

संबंधित सामग्री

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

राज्य

CM सम्राट चौधरी ने जनता से अपील, पेट्रोल-डीजल बचाए, मंत्रियों के काफिले में कटौती

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और मंत्रियों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग कम करने की अपील की, साथ ही वर्क फ्रॉम होम और नो व्हीकल डे का सुझाव दिया।

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

राज्य

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अपराध नियंत्रण के लिए नए पुलिस पदों की घोषणा की है। साथ ही, महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

जुर्म गाथा

सोते समय पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, फिर गया खाटूश्याम!

In Rajasthan's Kotputli-Behror, a man killed his wife with an axe while she was sleeping. The murder came to light when neighbors alerted the police due to a foul smell.

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

राज्य

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाई रोक

बिहार सरकार ने निजी स्कूलों के खिलाफ कदम उठाते हुए फीस और किताबों की मनमानी पर नियंत्रण के निर्देश जारी किए।

Singer Lashed Out At Trisha: तृषा कृष्णन पर जमकर भड़की साउथ सिंगर सुचित्रा

मनोरंजन

Singer Lashed Out At Trisha: तृषा कृष्णन पर जमकर भड़की साउथ सिंगर सुचित्रा

Singer Suchitra lashes out at actress Trisha Krishnan, accusing her of parasitic behavior amid rumors of her affair with Thalapathy Vijay.