उज्जैन में चाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी, 10 टांके, दो घंटे चला ऑपरेशन

ujjain-chinese-manja-pujari-neck-injury

उज्जैन में चाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी, 10 टांके, दो घंटे चला ऑपरेशन

उज्जैन में चाइनीज मांझे से पुजारी की गर्दन कटी 10 टांके दो घंटे चला ऑपरेशन 

उज्जैन चाइनीज मांझा हादसा: उज्जैन में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक बार फिर जानलेवा घटना को जन्म दिया है. जयसिंहपुरा इलाके में 20 वर्षीय विनय तिवारी की बाइक चलते समय गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया, जिससे उनकी गर्दन कट गई। दो घंटे तक चले ऑपरेशन में डॉक्टरों ने मांझे के टुकड़े निकाल कर 10 टांके लगाए और उनकी जान बचाई.

उज्जैन चाइनीज मांझा हादसा: बाइक चलाते हादसा

राजगढ़ जिले के जीरापुर निवासी विनय तिवारी किराए के मकान में रहते हैं। बाइक से सामान लेकर लौटते वक्त अचानक मांझा उनके गले में फंस गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें चरक अस्पताल पहुंचाया। डॉ. आशु वर्मा ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान मांझे के खतरनाक टुकड़े हटाए गए और समय रहते इलाज से विनय की जान बच गई। अब परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर गए हैं। Also Read-Chinese manjha kills 16-year-old student: चाइनीज मांझे ने ली 16 साल के छात्र की जान..

उज्जैन चाइनीज मांझा हादसा: 15 दिन में दूसरी दर्दनाक घटना

उज्जैन में चाइनीज मांझे से घायल होने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। महज 15 दिन पहले पिपलिया धूमा के 20 वर्षीय योगेश आंजना का भी गला इसी मांझे से कट गया था. उसे भी 10 टांके लगने पड़े थे। ये लगातार बढ़ती घटनाएं इस खतरनाक मांझे के इस्तेमाल की गंभीरता को दर्शाती हैं। Also Read-In Morena miscreants opened fire on a Dalit family: दलित परिवार पर दबंगों ने की फायरिंग

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

उज्जैन पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। महाकाल थाना ने सैफ अली समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिनमें दो नाबालिग और एक फरार है। सैफ अली को महाकाल घाटी से लेकर बेगम बाग तक पुलिस ने ‘चाइनीज मांझा न बेचने’ की शपथ दिलाई। पुलिस ने बेगम बाग चौराहे पर जब्त मांझा जलाकर कार्रवाई का जोरदार समर्थन जनता से पाया.  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।