Uttrakhand News: उत्तराखंड कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली की तैयारियां तेज

uttarakhand-news-congresss-vote-thief-leave-the-throne-rally

Uttrakhand News: उत्तराखंड कांग्रेस की वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली की तैयारियां तेज

uttrakhand news उत्तराखंड कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़  रैली की तैयारियां तेज

Uttrakhand News: दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक तापमान बढ़ गया् है। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी न सिर्फ जिला-महानगर स्तर पर बैठकों का दौर चला रही है, बल्कि संगठन को मजबूती से मैदान में उतारने के लिए बड़े नेताओं को पहले ही जिम्मेदारियां भी सौंप चुकी है।

Uttrakhand News: कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता प्रतिमा सिंह ने कहा, कि दिल्ली में होने वाली यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि वोट एक मौलिक अधिकार है और भाजपा ने पिछले चुनावों में सिर्फ वोट चोरी का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड कांग्रेस इस रैली को लेकर बेहद उत्साहित है और प्रदेश स्तर पर तैयारियां जोरों पर हैं। READ MORE :Dry cold wave in Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाको में सूखी ठंड का दौर जारी….

Uttrakhand News: भीड़ जुटाने के लिए जिले में बनाए गए पर्यवेक्षक

रैली में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने प्रदेशभर में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उत्तरकाशी के पुरोला से बिहारी लाल, रुद्रप्रयाग से प्रदीप थपलियाल, टिहरी से विधायक विक्रम सिंह नेगी,चमोली से पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, कोटद्वार से रघुवीर सिंह बिष्ट, महानगर कोटद्वार से पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और हरिद्वार जिले से विधायक रवि बहादुर और अनुपमा रावत को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। Read More-Urban Development Scheme started: छत्तीसगढ़ के शहरों में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना शुरू

सरकार को घरेंगे

कांग्रेस का फोकस रैली में भारी भीड़ दिखाकर केंद्र सरकार पर राजनीतिक दबाव बनाने पर है। बसों की व्यवस्था, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संपर्क, जिलों में लगातार समीक्षा बैठकों और बड़े नेताओं के फील्ड दौरे इन सभी के जरिए पार्टी दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन की तैयारियों में जुटी है।  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।