CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

यूपी में 1 लाख नई पुलिस भर्तियां

CM योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा, होमगार्ड, सिविल पुलिस, और एसआई के पदों पर भर्ती होगी।

cm योगी ने की 1 लाख नई पुलिस भर्तियों की घोषणा 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे

CM Yogi |

मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में ऐलान किया कि इस साल UP पुलिस में 1 लाख नई भर्तियां की जाएंगी। उन्होंने कहा- होमगार्ड, पुलिस और दरोगा के पदों पर भर्ती होगी। CM ने इस दौरान पुलिस विभाग में 936 रेडियो ऑपरेटर को जॉइनिंग लेटर बांटे। और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग

सीएम योगी ने कहा- पिछले 9 साल में 2 लाख 20 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की भर्ती निष्पक्ष तरीके से की गई, जो एक रिकॉर्ड है। बहुत सारे प्रदेश की पुलिस बल की संख्या 2.20 लाख नहीं होगी। 500 से ज्यादा कुशल खिलाड़ियों को पुलिस बल में शामिल किया गया। उन्होंने कहा- आज से 9 साल पहले संकट था। कहां ट्रेनिंग होगी? पहले एक बार में केवल 3,000 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग देने की क्षमता थी, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। साल 2025 में 60,244 सिपाहियों की भर्ती हो चुकी है। इन सभी को UP में ही एक साथ ट्रेनिंग दी गई। इससे साबित हुआ कि नीयत साफ हो और नीति स्पष्ट हो, तो परिणाम लाया जा सकता है।

पुलिस कर्मियों को सुविधाएं

CM योगी ने कहा- हमारा उद्देश्य एक ही है। हर नौजवान जो योग्य और क्षमतावान है, जो पुलिस बल का हिस्सा बनना चाहता है, उसके लिए अच्छा अवसर पुलिस भर्ती बोर्ड उपलब्ध कराएगा। 2017 से पहले 10 ऐसे जिले थे, जहां पुलिस लाइन नहीं थी। कई थाने ऐसे थे, जिनके पास अपने आवास नहीं थे। पुलिस को सामान्य सुविधाओं का अभाव था। बैरक तक नहीं थीं। आज बैरकों की जगह हाईराइज इमारतें बन चुकी हैं। मॉडल थाने बन रहे हैं। नए-नए फायर स्टेशन स्थापित किए जा रहे है। स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स यानी SSF का गठन हुआ। NDRF का गठन हुआ है। 3 नई महिला पुलिस बटालियन भी गठित की गई हैं।

संबंधित सामग्री

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

राज्य

जबलपुर नाव त्रासदी पर बड़ा अपडेट, इंजन की खराबी के बारे में 4 पत्रों में चेतावनी दी गई थी

मध्य प्रदेश के बरगी बांध पर संचालित क्रूज नौका चेतावनियों के बावजूद डूब गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और कई बचाए गए।

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

राज्य

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और नई पुलिस नियुक्तियां, सम्राट कैबिनेट में 19 एजेंडों पर मुहर

बिहार सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि और अपराध नियंत्रण के लिए नए पुलिस पदों की घोषणा की है। साथ ही, महिलाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी दी जाएगी।

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

राज्य

गोरखपुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा, जिसकी लागत 392.94 करोड़ रुपये होगी। यह स्टेडियम वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर प्रदान करेगा।

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

राज्य

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों का धरना 58 घंटे से जारी, सरकार ने मानी नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगें

देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों ने वार्षिक भर्ती की मांग पर 58 घंटे से पानी की टंकी पर धरना दे रहे हैं। अधिकारियों से चर्चा जारी है।

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

राज्य

देहरादून में मंत्रिमंडल की बैठक, काफिले में गाड़ियों कम कर सचिवालय पहुंचे CM धामी

देहरादून में CM पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट बैठक में नर्सिंग भर्ती, पर्यटन, और यात्रा सुरक्षा पर बड़े फैसले संभव।