Jodhpur Car Bull Accident: सांड से टकराई कार, युवक की मौत!

Tragic Car Accident in Jodhpur

Jodhpur Car Bull Accident: सांड से टकराई कार, युवक की मौत!

A young driver died in Jodhpur when his SUV hit a bull on the road. The accident occurred while he was returning after getting medicine for his mother.

jodhpur car bull accident सांड से टकराई कार युवक की मौत

Jodhpur Car Bull Accident: सांड से टकराई कार, युवक की मौत |

Jodhpur Car Bull Accident: जालोर शहर के तासखाना बावड़ी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सरकारी इंजीनियर की एसयूवी (सफारी कार) अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गई और हादसा इतना भीषण था कि  20 वर्षीय चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार की हालत देख हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

मृतक की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाला युवक विपुल पुत्र हंसाराम था, जो आहोर थाना क्षेत्र के बुडतरा गांव का रहने वाला था। वह जलदाय विभाग के एक्सईएन राजकुमार कटारा के यहां ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। इसके अलावा वह घर के अन्य छोटे-बड़े काम भी संभालता था।

बताया जा रहा है कि, जलदाय विभाग के एक्सईएन राजकुमार कटारा छुट्टी पर अपने घर उदयपुर गए हुए थे। इसी दौरान विपुल उनकी सफारी कार लेकर निजी काम से निकला था।

मां की दवा लेने गया था युवक

परिजनों के मुताबिक, विपुल अपनी बीमार मां का इलाज करवाकर उन्हें घर छोड़ आया था। इसके बाद वह सफारी गाड़ी में पेट्रोल भरवाने और मां के लिए दवाई लेने जालोर शहर पहुंचा था। दवाई लेकर वापस घर लौटते समय यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, रास्ते में अचानक एक सांड सड़क पर आ गया। विपुल ने वाहन को बचाने की कोशिश की, लेकिन कार अनियंत्रित होकर सांड से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव सौंपा

हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को जालोर के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
 

संबंधित सामग्री


IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

खेल

IND Vs AFG Test Match: टेस्ट मैच की शुरुआत आज, अब तक भारत का स्कोर 84/1

India opts to bat first in the sole Test match against Afghanistan at Maharaja Yadavindra Singh Stadium, Mullanpur. India's score stands at 84/1.

U-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में की एंट्री

खेल

U-18 हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराकर फाइनल में की एंट्री

India's U18 men's hockey team secured a spot in the Asia Cup finals by defeating Pakistan 5-3, with Ashish Tani Purti scoring four goals, including a hat-trick.

नॉर्वे चेस खिताब को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंदा

खेल

नॉर्वे चेस खिताब को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंदा

Indian chess prodigy R. Praggnanandhaa has become the first from his country to clinch the Norway Chess 2026 title, defeating top players including Magnus Carlsen.

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार,  केरलम में रेड अलर्ट

देश-विदेश

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, लेकिन मध्य प्रदेश में बढ़ेगा इंतजार, केरलम में रेड अलर्ट

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में रफ्तार पकड़ी, केरलम में रेड अलर्ट जारी। मध्य प्रदेश में मानसून की आमद में हो सकती है देरी।

आरबीआई ने रेपो दर 5.25% पर स्थिर रखी, मुद्रास्फीति अनुमान बढ़ा

देश-विदेश

आरबीआई ने रेपो दर 5.25% पर स्थिर रखी, मुद्रास्फीति अनुमान बढ़ा

आरबीआई ने रेपो दर 5.25% पर स्थिर रखी, मुद्रास्फीति अनुमान 5.1% तक बढ़ा; जीडीपी वृद्धि अनुमान 6.6% घटा। भारतीय अर्थव्यवस्था पर वैश्विक दबावों का प्रभाव.