तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौत!

Tragic Road Accident in Nalanda

तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौत!

A 19-year-old was fatally struck by a truck while riding his bike near Nalanda's Nagar Nausa Health Center on June 8.

तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, मौत! |

Nalanda Youth Accident Death: नालंदा के बिहटा-सरमेरा मार्ग पर नगरनौसा थाना क्षेत्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास 8 जून सोमवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक 19 वर्षीय युवक बाइक से घर (जागो बीघा) से नगरनौसा मिठाई दुकान जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे युवकी की मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान इंदु राम के पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई, जो कि चंडी थाना क्षेत्र के जागो बीघा के रहने वाला था। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक के चाचा का बयान

मृतक के चाचा ऋतु राम ने बताया कि 'संजीव नगरनौसा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बाइक से घर (जागो बीघा) से नगरनौसा मिठाई दुकान जा रहा था। इसी बीच नगरनौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक बेलगाम ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि संजीव गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।'

1 साल पहले मृतक की हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक संजीव की 1 साल पहले 5 मई 2025 में शादी हुई थी। इस घटना की जानकारी पत्नी पुनीता कुमारी को जैसे चली वो सदमे में है।

पुलिस को दी घटना की जानकारी

पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।  

 नगरनौसा थानाध्यक्ष शशि मिश्रा ने बताया कि- 'सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर हॉस्पिटल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।'

थानाध्यक्ष ने बताया कि-

'दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। हालांकि, हादसे के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस वाहन नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश करने में लगी है।'


 

संबंधित सामग्री

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

राज्य

सरगुजा में आकाशीय बिजली से 13 वर्षीय बच्चे की मौत!

सरगुजा जिले में मानसून के दौरान कम बारिश हुई। इस बीच, आकाशीय बिजली गिरने से एक 13 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

राज्य

छिंदवाड़ा में दिन-दहाड़े बैंक लूटने की कोशिश, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

छिंदवाड़ा के परासिया रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में लूट की कोशिश हुई, जिसमें एक आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

राज्य

मुरैना: पत्नी के नाचने पर परिवार खत्म, पत्नी और दो मासूम बेटों की हत्या कर खुद ट्रेन से कटा पति 

मध्य प्रदेश के मुरैना में पति ने पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद भी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पत्नी के डांस वीडियो को लेकर उत्पन्न विवाद के कारण हुई।

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

राज्य

E-टू-व्हीलर पर केंद्र सरकार करेगी सब्सिडी बंद, UP में रहेगी जारी, जानिए शर्तें क्या?

केंद्र सरकार 31 जुलाई से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर सब्सिडी बंद करने जा रही है, जबकि उत्तर प्रदेश सरकार की सब्सिडी जारी रहेगी।

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

खेल

FIH Pro League London 2026: भारत ने पाकिस्तान को 7-1 दी करारी शिकस्त

लंदन में FIH प्रो लीग मुकाबले में भारतीय मेन्स हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भारत ने शुरुआती पिछड़ने के बाद जबरदस्त वापसी की।