872 शव, 24 घंटे और दर्दनाक रात! Bhopal Gas Tragedy की अनसुनी कहानी | Podcast
भोपाल गैस त्रासदी भारत के इतिहास की सबसे भयावह औद्योगिक त्रासदियों में से एक थी। उस काली रात के बाद अस्पतालों और पोस्टमार्टम केंद्रों का मंजर ऐसा था, जिसे याद करना आज भी मुश्किल है।
इस Podcast में डॉ. डीके सतपथी उस दौर की दर्दनाक चुनौतियों और भयावह हालात को याद कर रहे हैं। उनके मुताबिक, महज 24 घंटे के भीतर 872 पोस्टमार्टम किए गए।
शवों की बढ़ती संख्या, पहचान की मुश्किलें, अस्पतालों में मची अफरा-तफरी और अपनों को तलाशते लोगों की भीड़—उस रात मेडिकल टीम के सामने हालात कितने चुनौतीपूर्ण थे, इस बातचीत में इसकी झलक मिलती है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस त्रासदी की भयावहता को समझने वाला एक दर्दनाक दस्तावेज है।