Vastu Tips for Home Doors

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

According to Vastu Shastra, hanging clothes behind any door can attract negative energy, impacting wealth, health, and peace in the home.

By : हेमा गुप्ता
Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

Vastu Tips For Door: क्या आप भी दरवाजे के पीछे टांगते हैं गंदे कपड़े? जानिए वास्तु टिप्स..

Vastu Tips For Door: वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य गेट या किसी भी दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना शुभ नहीं माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है और घर की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य तथा शांति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हम अक्सर घर में घुसते ही गेट के पीछे शर्ट, जैकेट या पर्स टांग देते हैं, लेकिन वास्तु गुरु मान्या के अनुसार यह आदत वास्तु दोष पैदा कर सकती है।

गेट के पीछे कपड़े टांगने के नुकसान

वास्तुशास्त्र में दरवाजे के पीछे कपड़े लटकाने को अशुभ बताया गया है। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं- इससे जगह पर अंधेरा और भारीपन बढ़ता है, जिससे घर में नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। मानसिक तनाव और परिवार में कलह बढ़ सकती है। करियर और काम में बाधाएं आ सकती हैं, क्योंकि दरवाजा आगे बढ़ने का प्रतीक है। परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

गेट के पीछे भूलकर भी न रखें ये चीजें

कुछ वस्तुएं दरवाजे के पीछे रखने से वास्तु दोष और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। 

1. झाड़ू और पोछा - माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं, जिससे धन संबंधी परेशानियां बढ़ती हैं।
2. फटे या पुराने कपड़े- पैसों की तंगी और नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने का खतरा।
3. कचरा या डस्टबिन- घर का पॉजिटिव माहौल खराब होता है।
4. जूते-चप्पल- घर की सुख-शांति भंग हो सकती है।

अगर कपड़े टांगने ही पड़ें तो इन नियमों का रखें ध्यान

अगर जगह की कमी के कारण दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने पड़ रहे हैं, तो निम्नलिखित वास्तु नियमों का पालन जरूर करें।

1. हमेशा साफ और धुले हुए कपड़े ही टांगें। गंदे या पहने हुए कपड़े कभी न टांगें।

2. रात के समय दरवाजे के पीछे से सारा सामान हटा दें और जगह को खाली रखें।

3. केवल हल्के रंग (सफेद, पीला, हल्का गुलाबी) के कपड़े टांगें। काले, नीले या गहरे रंग के कपड़े टांगने से बचें।

4. कपड़े इतने भारी न हों कि दरवाजे के खुलने में बाधा आए। दरवाजा पूरी तरह खुलना बहुत जरूरी है।


 

संबंधित सामग्री

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

राहु-शनि से लेकर शुक्र-बुध तक, बेडरूम की इन आदतों से रहें सावधान

बेडरूम में दवाईयाँ रखने से राहु खराब होता है, जुते रखने से शनि, और आईना रखने से राहु की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला, नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी

तमिलनाडु सरकार ने सरकारी अस्पतालों में जन्मे नवजात बच्चों को सोने की अंगूठी देने की योजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में विश्वास बढ़ाना है।

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही? जानें इसके असर …

रोजाना एनर्जी ड्रिंक पीना कितना सही? जानें इसके असर …

युवाओं में एनर्जी ड्रिंक्स का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे नींद, थकान और दिल की समस्याओं के साथ-साथ चीनी की अधिक मात्रा के प्रभाव भी दिखाई दे रहे हैं।

बढ़ रहा हाई BP का साइलेंट खतरा! शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

बढ़ रहा हाई BP का साइलेंट खतरा! शरीर में दिखें ये 6 लक्षण तो तुरंत कराएं जांच

हाई ब्लड प्रेशर अक्सर बिना लक्षण के होता है, जिसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है। लेख में तेज सिरदर्द, चक्कर, धुंधली नजर जैसे लक्षणों की जानकारी दी गई है।

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

बदरीनाथ में आधुनिक अस्पताल का PM मोदी कर सकते है उद्घाटन,श्रद्धालुओं को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

उत्तराखंड के बदरीनाथ में नया 45 बेड वाला अस्पताल बन रहा है, जिसमें आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ श्रद्धालुओं को प्रदान की जाएंगी।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026