गोविंदा ने दी 100 करोड़ की मानहानि केस की धमकी

दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

अभिनेता गोविंदा ने फर्जी खबरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उनकी दूसरी शादी की झूठी खबरें शामिल हैं। उन्होंने 100 करोड़ रुपये की मानहानि के लिए नोटिस जारी किया है।

By : सोनिया रायकवार
दूसरी शादी-तलाक की फर्जी खबरें फैलाने वालों को गोविंदा की सख्त चेतावनी ₹100 करोड़ के मानहानि केस की धमकी

गोविंदा ने अपने और परिवार के बारे में फर्जी खबरों को लेकर सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने अपनी दूसरी शादी की फर्जी खबरों के बीच 100 करोड़ का मानहानि केस की धमकी दी है और फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। दोषियों की संपत्ति भी जब्त की जा सकती है। गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा और परिवार से जुड़ी फर्जी खबरों के खिलाफ संज्ञान लिया है और नोटिस जारी करते हुए 100 करोड़ के मानहानि केस की चेतावनी दी है। उन्होंने एक पब्लिक नोटिस जारी करते हुए कंटेंट क्रिएटर्स, सोशल मीडिया यूजर्स, डिजिटल प्लेटफॉर्म, मीडिया और पब्लिशिंग हाउस को उनके परिवार के खिलाफ फर्जी, भ्रामक और AI से तैयार कंटेंट शेयर ने करने की चेतावनी दी है।

गोविंदा का यह नोटिस सुनीता आहूजा और राखी सावंत के बीच हुई उस बातचीत के वायरल होने के एक दिन बाद आया है, जिसमें सुनीता ने दावा किया था कि उन्होंने अपनी तलाक की अर्जी इसलिए वापस ले ली क्योंकि उन्हें पता चला था कि गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने की योजना बना रहे थे।

फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन

गोविंदा द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मानहानि, निजता के उल्लंघन, पहचान के गलत इस्तेमाल और साइबर अपराध से जुड़े कानूनों के तहत सिविल और आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें भारतीय न्याय संहिता, 2023 और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 की संबंधित धाराओं का हवाला दिया गया है।

AI और डीपफेक कंटेंट पर एक्शन

IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पब्लिक नोटिस में खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके बनाई गई तस्वीरों, वीडियो, ऑडियो, मॉर्फ्ड इमेज, डीपफेक और दूसरे सिंथेटिक कंटेंट का जिक्र किया गया है। इस नोटिस के जरिए गोविंदा ने साफ कर दिया है कि उन्होंने किसी को भी AI या डिजिटल टेक्नोलॉजी के जरिए उनकी आवाज, तस्वीर, पहचान या निजी और पारिवारिक जानकारी का इस्तेमाल करने, उसमें बदलाव करने या उसे बनाने की इजाजत नहीं दी है।

100 करोड़ का केस, संपत्ति होगी जब्त

गोविंदा ने सख्त चेतावनी दी है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये तक का मानहानि का दावा किया जा सकता है। नोटिस में यह भी कहा गया है कि गोविंदा दोषियों के बैंक अकाउंट फ्रीज करने, प्रॉपर्टी के लेन-देन पर रोक लगाने और पासपोर्ट जब्त करने जैसे दूसरे कानूनी कदम उठाने के लिए कोर्ट से आदेश लेने के लिए अपील भी कर सकते हैं।

सुनीता के दावे के बाद गोविंदा का एक्शन

फिलहाल इस नोटिस पर सुनीता आहूजा की तरफ से कोई बयान या प्रतिक्रिया नहीं आई है। ताजा विवाद तब शुरू हुआ, जब सुनीता ने तलाक का केस वापस ले लिया और राखी सावंत से फोन पर हुई बातचीत में दावा किया कि उन्होंने केस इसलिए वापस लिया क्योंकि गोविंदा और कोमल शादी की प्लानिंग कर रहे थे। राखी ने यह बातचीत पपाराजी के सामने की थी। वह फोन पर सुनीता से यह कहती दिखीं कि उन्होंने तलाक का केस वापस लेकर अच्छा किया। वह उनके साथ खड़ी हैं। साथ ही कहा कि सुनीता अब 200 करोड़ की प्रॉपर्टी को सिक्योर करने पर फोकस करें।

गोविंदा के मैनेजर ने दूसरी शादी पर कहा 

इससे पहले जब गोविंदा और कोमल रानी साथ दिखे, तो सुनीता ने एक्टर पर तंज कसते हुए कहा था कि उन्हें शर्म आनी चाहिए जो बेटी की उम्र की लड़की लिए घूम रहे हैं। उन्होंने गोविंदा को 'शुगर डैडी' तक बोल दिया था। वहीं, दूसरी शादी की बात ने जोर पकड़ा, तो गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इसका खंडन किया और कहा कि ची ची ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे उनकी पब्लिक इमेज खराब हो। साथ ही सुनीता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि गोविंदा की दूसरी शादी का दावा गलत है। हो सकता है कि सुनीता के दिमाग में कुछ और चल रहा हो।

संबंधित सामग्री

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

15 साल बाद विमेंस डबल्स में भारत को मेडल! त्रिसा-गायत्री ने जीता ब्रॉन्ज

त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज जीतकर भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल दिलाया।

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में बढ़ी ई-बसों की रफ्तार, 24 अगस्त से 30 बसें करेंगी शहर की सवारी आसान,10 नई ई-बसें जुड़ेंगी

भोपाल में ई-बसों की संख्या 20 से बढ़कर 30 होने से सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को कम अंतराल में सेवा मिलेगी।

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- बदलते भारत के साथ बदलने होंगे नियम

हरिद्वार में पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने निर्वाण दिवस पर संतों को श्रद्धांजलि भी दी।

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल विधानसभा में राष्ट्रगान-वंदे मातरम पर फिर संग्राम, BJP विधायकों का धरना; सुक्खू बोले- ये ड्रामेबाज

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और वंदे मातरम पर विवाद के कारण सत्ता और विपक्ष के बीच गतिरोध बना हुआ है। कार्यवाही सोमवार तक स्थगित।

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी महंगी होने पर गुड़, शहद, खजूर के विकल्प, जानें कौन बेहतर

चीनी की कीमत में वृद्धि के बाद गुड़, शहद, और खजूर जैसे विकल्पों की ओर लोगों का रुझान बढ़ा है, लेकिन इनका सेवन सीमित मात्रा में ही सही है।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026