मध्यप्रदेश निवेश रोड शो

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के उद्योगपतियों से मुलाकात की और निवेश के अवसरों पर चर्चा की।

कल CM डॉ मोहन का अहमदाबाद दौरा, उद्योगपतियों-निवेशकों से करेंगे संवाद, MP में निवेश के लिए देंगे आमंत्रण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 अगस्त, बुधवार को अहमदाबाद दौरे पर रहेंगे। वे यहां गुजरात के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से संवाद करेंगे। साथ ही अहमदाबाद में मेगा निवेश रोड शो में गुजरात के उद्योग जगत को मध्यप्रदेश में उपलब्ध निवेश अवसरों, अनुकूल औद्योगिक नीतियों और निवेशक सुविधाओं से अवगत कराएंगे।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी मजबूत निवेश आधार तैयार

इसके अलावा मुख्यमंत्री निवेशकों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे। आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी गुजरात के उद्योग जगत को आमंत्रित भी करेंगे। इसका उद्देश्य मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने और देश के प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ निवेश साझेदारी को मजबूत करना है। यह संवाद गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध अवसरों से जोड़ने और संभावित निवेश प्रस्तावों को आगे बढ़ाने की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। इससे नए निवेश प्रस्तावों, औद्योगिक विस्तार और रोजगार सृजन को गति मिलने की उम्मीद है तथा आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए भी मजबूत निवेश आधार तैयार होगा।

गुजरात के प्रमुख उद्योग समूहों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा

- मुख्यमंत्री डॉ. यादव अहमदाबाद प्रवास के दौरान गुजरात के प्रमुख औद्योगिक समूहों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ वन-टू-वन बैठकें करेंगे।
- मुख्यमंत्री अरविंद लिमिटेड, टोरेंट पॉवर तथा अडानी ग्रुप के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। इन बैठकों में वस्त्र, ऊर्जा, अधोसंरचना, विनिर्माण और औद्योगिक विस्तार के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा।
- हरी कृष्णा एक्सपोर्ट के चेयरमैन ढोलकिया, चिरिपाल समूह के चेयरमैन बृजमोहन चिरिपाल और अग्रवाल ग्रुप के चेयरमैन चिमन भाई शाह के साथ भी व्यक्तिगत बैठकें करेंगे।
- संवादों में संभावित निवेश परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार, भूमि उपलब्धता तथा निवेशकों को उपलब्ध सुविधाओं और सहयोग पर चर्चा होगी।
- ताज स्काईलाइन होटल अहमदाबाद में आयोजित मुख्य निवेशक संवाद सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक क्षमता और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा।इसके बाद मध्यप्रदेश में निवेश अवसरों पर विशेष ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति होगी।
- अपर मुख्य सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन  नीरज मंडलोई मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य, मजबूत अधोसंरचना, निवेशक-अनुकूल नीतियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे।
- प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेल्वेन्द्रन प्रदेश के टेक इकोसिस्टम, नवाचार, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप्स एवं उच्च प्रौद्योगिकी आधारित निवेश की संभावनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

संबंधित सामग्री

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, ग्वालियर खण्डपीठ, ने राज्य परिवहन प्राधिकरण गठन संबंधी अधिसूचना को वैध ठहराया

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने रिट याचिका को खारिज कर राज्य शासन की अधिसूचना की वैधता को मान्यता दी, जिससे राज्य परिवहन प्राधिकरण अगली कार्यवाही कर सकेगा।

14 Oct 2026
CM फेलोज,विकास गतिविधियों,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन,प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे-CM डॉ. यादव

CM फेलोज,विकास गतिविधियों,जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का बेहतर क्रियान्वयन,प्रभावी मूल्यांकन सुनिश्चित करेंगे-CM डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार ने युवा विकास कार्यक्रम की घोषणा की, जिसमें युवा प्रोफेशनल्स को विकासात्मक प्रक्रियाओं में सक्रिय भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।

14 Oct 2026
नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 1834 करोड़

नवरात्रि पर खिले लाड़ली बहनों के चेहरे, सीएम डॉ. मोहन ने खातों में ट्रांसफर किए 1834 करोड़

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महिला सशक्तिकरण और विकास के लिए नई योजनाओं की घोषणा की, जिसमें लाड़ली बहना योजना और अन्य विकास कार्य शामिल हैं।

14 Oct 2026
आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित

आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी का मामला, मिसरोद थाना प्रभारी रतन सिंह निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मिसरोद थाने के प्रभारी रतन सिंह को आदिवासी युवाओं पर अभद्र टिप्पणी के बाद निलंबित कर दिया है।

14 Oct 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छूटी हुई महिलाओं का आंकड़ा जुटाने के दिए निर्देश, फिलहाल मिल रहे 1500 रुपये प्रतिमाह

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छूटी हुई महिलाओं का आंकड़ा जुटाने के दिए निर्देश, फिलहाल मिल रहे 1500 रुपये प्रतिमाह

मध्य प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की तैयारी कर रही है, जिससे पात्र महिलाएं योजना का लाभ उठा सकेंगी।

14 Oct 2026