मध्यप्रदेश में IAS की हत्या

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद केयरटेकर वरुण कुमार फरार। पुलिस को मिले नए सीसीटीवी फुटेज से जांच में मदद।

रिटायर्ड अफसर का हत्यारा भोपाल से 612 KM दूर छिपा, वृंदावन में मिली आखिरी लोकेशन; 5 राज्यों में 12 टीमें तलाश में

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार केयरटेकर वरुण कुमार की तलाश में पुलिस को नया सुराग मिला है। सामने आए CCTV फुटेज में वरुण बाइक से स्टेशन के पास जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, स्टेशन तक पहुंचने के लिए उसने दो अलग-अलग वाहनों का इस्तेमाल किया था।

वृंदावन में मिली ताजा लोकेशन

जांच के दौरान वरुण की ताजा लोकेशन भोपाल से करीब 612 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिली है। इससे पहले उसकी लोकेशन आगरा और आगरा-वृंदावन रोड पर ट्रेस हुई थी। पुलिस के अनुसार, वरुण आगरा से यात्री वाहन के जरिए वृंदावन पहुंचा। अब पुलिस उसके अगले ठिकाने का पता लगाने में जुटी है।

लगातार ठिकाने बदल रहा आरोपी

पुलिस के मुताबिक पिछले 24 घंटे में वरुण की गतिविधियां आगरा-वृंदावन रोड और आसपास के इलाकों में सामने आई हैं। पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही अपना ठिकाना बदल देता है। वह किसी एक जगह ज्यादा देर नहीं रुक रहा और यात्री वाहनों से लगातार सफर कर रहा है।

5 राज्यों में 12 पुलिस टीमें सक्रिय

वरुण की तलाश के लिए मध्यप्रदेश समेत पांच राज्यों में पुलिस की 12 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस नए CCTV फुटेज को पहले मिले फुटेज और तकनीकी लोकेशन से जोड़कर उसके पूरे रूट का पता लगा रही है। संभावित रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है। आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

पटियाला पहुंची पुलिस, बहन से पूछताछ

वरुण की तलाश में भोपाल पुलिस की एक टीम पटियाला भी पहुंची थी। यहां उसकी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने परिवार से वरुण के संपर्क और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। बहन ने बताया कि वरुण लंबे समय से परिवार के संपर्क में नहीं है। अब पुलिस उसके संपर्कों और संभावित मददगारों की जानकारी जुटा रही है।

आगरा में परिचित को दिया था मोबाइल

पुलिस जांच के अनुसार, हत्या के बाद वरुण राकेश अग्रवाल का मोबाइल अपने साथ ले गया था। आगरा पहुंचने के बाद उसने यह मोबाइल एक परिचित को दे दिया। इसके बाद पुलिस ने मोबाइल की गतिविधियों और पुरानी सिम की तकनीकी जानकारी खंगाली, जिससे उसकी गतिविधियों का ट्रेल आगरा-मथुरा क्षेत्र तक पहुंचा।

30 सितंबर की रात हुई थी हत्या

राकेश अग्रवाल की 30 सितंबर की रात सूरज नगर स्थित घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद से उनका केयरटेकर वरुण फरार है। शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया था कि हत्या सर्जिकल ब्लेड से गला रेतकर की गई थी। अब पुलिस वृंदावन से आगे वरुण के जाने की दिशा तलाश रही है।

संबंधित सामग्री

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु में जिम ट्रेनर की हत्या से सनसनी, सालगिरह पार्टी के बाद दोस्तों पर हमला करने का आरोप; चार गिरफ्तार

बेंगलुरु के हेब्बाल इलाके में 25 वर्षीय जिम ट्रेनर नंदन की उसके परिचितों द्वारा हत्या कर दी गई। जिम की सालगिरह के जश्न के बाद विवाद उत्पन्न हुआ था।

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में ‘आयुष्मान योजना बंद’ के बैनर, अस्पतालों ने निकाली एम्बुलेंस रैली; 8 अक्टूबर से बहिष्कार की चेतावनी

भोपाल में निजी अस्पताल संचालकों ने आयुष्मान भारत योजना के खिलाफ अनिश्चितकालीन बहिष्कार की चेतावनी दी, भुगतान अटकने से नाराजगी।

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026: हजारों युवाओं से होगा संवाद, सीएम डॉ. मोहन बोले- सबसे युवा प्रदेश है एमपी

भोपाल में 6 अक्टूबर को सीएम यूथ कॉन्क्लेव-2026 होगा, जिसमें शिक्षा, रोजगार, और उद्यमिता के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

प्रदेश के मुखिया का हुआ जोरदार अभिनंदन, सीएम डॉ. मोहन बोले- लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाता है कृषि विभाग

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कृषि विभाग की तारीफ की और नई भर्तियों की घोषणा की। उन्होंने दिवंगत शासकीय सेवकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए।

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल में स्कूल के छात्रों का प्रदर्शन, फिजिक्स टीचर पर लगाए घर के काम करवाने के आऱोप,परीक्षा में पैसे मांगने का आरोप

भोपाल के छात्रों ने उनकी फिजिक्स शिक्षिका के तानाशाहीपूर्ण व्यवहार और अन्य आरोपों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन किया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर