मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष

PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के CM धामी ने बधाई दी, उन्होंने विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रगति की सराहना की।

By : शिवम् पांडेय
PM मोदी के मार्गदर्शन में आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ओर बढ़ा राज्य, CM धामी ने दी बधाई

मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सीएम धामी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक नरेंद्र मोदी का सफर विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प से जुड़ा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई प्रधानमंत्री मोदी की जनसेवा की यात्रा आज भी लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाना है।

गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण पर जोर

सीएम धामी ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के विकास को प्राथमिकता दी है। इसके साथ ही आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने और देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी जोर दिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लोगों के लिए प्रेरणा का विषय है।

उत्तराखंड को अग्रणी राज्यों में लाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में देश विकास के अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मार्गदर्शन और प्रेरणा से उत्तराखंड सरकार भी राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए लगातार काम कर रही है। धामी ने कहा कि उत्तराखंड को विकास के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे ले जाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

PM मोदी को स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि जनसेवा की यह यात्रा आगे भी इसी तरह जारी रहे।

संबंधित सामग्री

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

25 साल पूरे होने पर PM मोदी का बड़ा संकल्प- ‘We Will Do It’, बोले- विकसित भारत के लिए लगातार काम करता रहूंगा

नरेंद्र मोदी ने अपने 25 साल के सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए विकसित भारत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वह न थकेंगे और न रुकेंगे।

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाग लिया।

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

25 वर्ष की सेवा पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिया नया नारा- विकसित भारत का संकल्प, वी विल डू इट

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी 25 वर्षों की जनसेवा की यात्रा पूरी करते हुए 'विकसित भारत बाई 2047' का संकल्प दोहराया।

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

गांव से ग्लोबल तक की यात्रा है प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा: मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने मोदी की जनसेवा से राष्ट्र सेवा तक की 25 वर्षों की यात्रा को सराहा। विकसित भारत के लिए आह्वान किया।

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

चारधाम यात्रा ने रचा नया कीर्तिमान: 2023 का रिकॉर्ड टूटा, श्रद्धालुओं की संख्या 56.18 लाख पार,CM धामी ने दी बधाई

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा में इस वर्ष 56 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर