Tragic Incident in Raipur

रायपुर में पानी के टैंकर की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत

In Raipur, a 15-year-old boy was fatally struck by a speeding water tanker while on his way to tuition. The incident was captured on CCTV.

By : हेमा गुप्ता
रायपुर में पानी के टैंकर की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत

रायपुर में पानी के टैंकर की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत

Raipur Saddu School Accident: राजधानी रायपुर में ट्यूशन जा रहे 15 साल के बच्चे को एक पानी टैंकर ने रौंद दिया। इस हादसे में मासूम की मौत हो गई। इसका CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें ट्रैक्टर बच्चे को रौंदता नजर आ रहा है। ट्रैक्टर के रौंदने के बाद भी वो घायल मासूम उठकर खड़ा हुआ। लेकिन फिर वह गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

ट्यूशन जा रहा था बच्चा 

मिली जानकारी के मुसीबत, 26 मई मंगलवार को महावीर शर्मा बैग टांगे ट्यूशन जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार टैंकर बच्चे को रौंदता हुआ वहां से गुजर गया। इसके बाद ट्रैंकर सवार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। यह मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है। बच्चा सड्डू इलाके का रहने वाला था।  

बच्चे की मौत के बाद परिजन की हालत खराब 

इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया , लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों की हालत खराब है। वो सदमें में हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

पुलिस आस-पास के इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही हैं।  वीडियो में हादसे से कुछ सेकेंड पहले एक बाइक सवार भी नजर आया। अनुमान है कि, पुलिस को आशंका है कि बाइक की हलचल की वजह से बच्चा अचानक टैंकर के सामने आ गया और यह हादसा हो गया।

पुलिस आरोपी की तलाश कर रही

महावीर शर्मा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सड्डू के LIG 104 सेक्टर-1 का रहने वाला है। टैंकर ड्राइवर की पहचान हो गई है। पुलिस उसकी तलाश जारी है।

संबंधित सामग्री

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

एसएनसीयू हादसा: सीएम डॉ. यादव ने व्यक्त किया दुख, मृतक बच्ची के परिजन को 4 लाख की सहायता 

छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के एसएनसीयू में आग लगने के कारण तीन बच्चे झुलस गए, एक की मौत हुई। सीएम यादव ने मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता दी।

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और उसके पिता ने गर्भपात कराया।

बालाघाट के बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत का खुलासा, ICMR जांच में मीजल्स संक्रमण की पुष्टि

बालाघाट के बैगा अंचल में 19 बच्चों की मौत का खुलासा, ICMR जांच में मीजल्स संक्रमण की पुष्टि

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बच्चों की मौत के पीछे मीजल्स संक्रमण का पता चला है। ICMR की रिपोर्ट से खसरा संक्रमण की पुष्टि हुई।

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में महिला की रेप के बाद हत्या,पुलिस ने आरोपी को दबोचा

रायपुर में एक महिला की हत्या और दूसरी महिला के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026